2 Chronicles 33:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne apane pita manashsho kee nai vah kiya jo yahova kee draashtti men bura haai. aur jitanee moottairyan usake pita manashsho ne khodakar banavai thee, vah bhee un sabhon ke samhane balidan karata aur un sabhon kee upasana bhee karata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आमोन ने यहोवा के सामने बुरे काम किये। यहोवा उससे जो कराना चाहता था उन्हें उसने ठीक अपने पिता मनश्शे की तरह नहीं किया। आमोन ने सभी खुदी हुई मूर्तियों तथा अपने पिता मनश्शे की बनाई मूर्तियों को बलि चढ़ाई। आमोन ने उन मूर्तियों की पूजा की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे उसके पिता मनश्‍शे ने किया था, वैसे ही आमोन ने भी उन्‍हीं कार्यों को किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में अनुचित थे। जिन मूर्तियों की वंदना और पूजा उसके पिता ने की थी, उनकी पूजा और वंदना आमोन ने भी की।
Hindi Bible HHBD
और उस ने अपने पिता मनश्शे की नाई वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है। और जितनी मूर्त्तियां उसके पिता मनश्शे ने खोदकर बनवाई थीं, वह भी उन सभों के साम्हने बलिदान करता और उन सभों की उपासना भी करता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने अपने पिता मनश्शे के समान वह किया जो यहोवा की दृष्‍टि में बुरा है। जितनी मूर्तियाँ उसके पिता मनश्शे ने खोदकर बनवाई थीं, वह भी उन सभों के सामने बलिदान करता और उन सभों की उपासना भी करता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में बुरा है, जैसा उसके पिता ने भी किया था. अमोन अपने पिता द्वारा बनाई गई और सभी खोदी गई मूर्तियों के लिए बलि चढ़ाता रहा और वह उनकी सेवा भी करता रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने अपने पिता मनश्शे के समान वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है। और जितनी मूर्तियाँ उसके पिता मनश्शे ने खोदकर बनवाई थीं, वह भी उन सभी के सामने बलिदान करता और उन सभी की उपासना भी करता था।