2 Chronicles 33:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne yahova ke us bhvan me vediyan banai jisake vishay yahova ne kaha tha ki yarooshalem men mera nam sada bana rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनश्शे ने यहोवा के मन्दिर में असत्य देवताओं के लिये वेदियाँ बनाईं। यहोवा ने मन्दिर के बारे में कहा था, “मेरा नाम यरूशलेम में सदैव रहेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने प्रभु के भवन में अनेक वेदियों का निर्माण किया, जब कि अपने भवन के विषय में प्रभु ने यह कहा था, ‘मैं यरूशलेम में सदा-सर्वदा के लिए अपना नाम प्रतिष्ठित करूँगा।’
Hindi Bible HHBD
और उस ने यहोवा के उस भवन मे वेदियां बनाई जिसके विषय यहोवा ने कहा था कि यरूशलेम में मेरा नाम सदा बना रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने यहोवा के उस भवन में वेदियाँ बनाईं जिसके विषय यहोवा ने कहा था “यरूशलेम में मेरा नाम सदा बना रहेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने याहवेह के उसी भवन में अनेकों वेदियां बनवा दीं, जिस भवन के बारे में याहवेह कह चुके थे, “येरूशलेम में मेरा नाम हमेशा के लिए रहेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने यहोवा के उस भवन में वेदियाँ बनाईं जिसके विषय यहोवा ने कहा था “यरूशलेम में मेरा नाम सदा बना रहेगा।”