2 Chronicles 33:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne hinnom ke bette kee tarai men apane ladkebalon ko hom karake chaddhaya, aur shuubh-ashuubh muhootan ko manata, aur ttona aur tantra-mantra karata, aur ojhon aur bootasiddhivalon se vyavahar karata tha. varan us ne aeese bahut se kam kia, jo yahova kee draashtti men bure haain aur jin se vah aprasann hota haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनश्शे ने अपने बच्चों को भी बलि के लिये हिन्नोम की घाटी में जलाया। मनश्शे ने शान्तिपाठ, दैवीकरण और भविष्य कथन के रूप में जादू का उपयोग किया। उसने ओझाओं और भूत सिद्धि करने वालों के साथ बातें कीं। मनशशे ने यहोवा की दृष्टि में बहुत पाप किया। मनशशे के पापों ने यहोवा को क्रोधित किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने बेन-हिन्नोम की घाटी में अपने पुत्र की बलि चढ़ाई। वह सगुनियों, भविष्‍य-फल बतानेवालों, प्रेतसाधकों और जादू-टोना करनेवालों से सम्‍बन्‍ध रखता था। उसने प्रभु की दृष्‍टि में और अधिक दुष्‍कर्म किये और प्रभु के क्रोध को भड़काया।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने हिन्नोम के बेटे की तराई में अपने लड़केबालों को होम करके चढ़ाया, और शुभ- अशुभ मुहूत को मानता, और टोना और तंत्रा- मंत्रा करता, और ओझों और भूतसिध्दिवालों से व्यवहार करता था। वरन उस ने ऐसे बहुत से काम किए, जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं और जिन से वह अप्रसन्न होता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने हिन्नोम के बेटे की तराई में अपने बेटों को होम करके चढ़ाया, और शुभ–अशुभ मुहूर्तों को मानता, और टोना और तंत्र–मंत्र करता, और ओझों और भूतसिद्धिवालों से सम्बन्ध रखता था। वरन् उसने ऐसे बहुत से काम किए, जो यहोवा की दृष्‍टि में बुरे हैं और जिनसे वह अप्रसन्न होता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बेन-हिन्‍नोम की घाटी में उसने अपने पुत्रों को आग में से होकर निकलने की प्रथा पूरी कराई थी. वह मोहिनी, शकुन विचारने वालों, प्रेत-सिद्धियों से व्यवहार रखता था. उसने याहवेह की दृष्टि में बड़ी बुराई करते हुए उनके क्रोध को भड़का दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने हिन्नोम के बेटे की तराई में अपने बेटों को होम करके चढ़ाया, और शुभ-अशुभ मुहूर्त्तों को मानता, और टोना और तंत्र-मंत्र करता, और ओझों और भूत सिद्धिवालों से सम्बंध रखता था। वरन् उसने ऐसे बहुत से काम किए, जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं और जिनसे वह अप्रसन्न होता है।