2 Chronicles 34:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve manushy sachchai se kam karate the, aur unake adhaikaree marareey, yahat aur obadhah, leveey aur kahatee, jakaryah aur mashuullam kam chalanevale aur gane-bajane ka bhed sab jananevale leveey bhee the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों ने विश्वासपूर्वक काम किया। उनके निरीक्षक यहत और ओबद्याह थे। यहत और ओबद्याह लेवीवंशी थे और वे मरारी के वंशज थे। अन्य निरीक्षक जकर्याह और मशुल्लाम थे। वे कहात के वंशज थे। जो लेवीवंशी संगीत—वाद्या बजाने में कुशल थे, वे भी चिज़ों को ढोने वाले तथा अन्य मज़दूरों का निरीक्षण करते थे। कुछ लेवीवंशी सचिव, अधिकारी और द्वारपाल का काम करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मजदूरों ने ईमानदारी से काम किया। उनके काम की निगरानी करनेवाले अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं: मरारी-वंशीय उपपुरोहित यहत और ओबद्याह, कहात-वंशीय मशल्‍लूम और जकर्याह। अन्‍य उपपुरोहित, जो वाद्ययंत्र बजानेवाले कुशल कलाकार थे,
Hindi Bible HHBD
और वे मनुष्य सच्चाई से काम करते थे, और उनके अधिकारी मरारीय, यहत और ओबद्याह, लेवीय और कहाती, जकर्याह और मशुल्लाम काम चलानेवाले और गाने- बजाने का भेद सब जाननेवाले लेवीय भी थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे मनुष्य सच्‍चाई से काम करते थे, और उनके अधिकारी मरारीय, यहत और ओबद्याह, लेवीय और कहाती, जकर्याह और मशुल्‍लाम, काम चलानेवाले और गाने–बजाने का भेद सब जाननेवाले लेवीय भी थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अधिकारियों की देखरेख में इन शिल्पियों ने विश्वासयोग्यता से अपनी जवाबदारी पूरी की, मेरारी के पुत्र लेवी याहाथ और ओबदयाह, कोहाथ के परिवार से ज़करयाह और मेशुल्लाम अधिकारी भी थे और वे सभी श्रेणी के कामों को देखते थे कुछ लेवी लेखक कुछ अधिकारी और कुछ द्वारपाल थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे मनुष्य सच्चाई से काम करते थे, और उनके अधिकारी मरारीय, यहत और ओबद्याह, लेवीय और कहाती, जकर्याह और मशुल्लाम, काम चलानेवाले और गाने-बजाने का भेद सब जाननेवाले लेवीय भी थे।