2 Chronicles 34:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shaapan us pustak ko raja ke pas le gaya, aur yah sandesh diya, ki jo jo kam tere karmachaariyon ko saunpa gaya tha use ve kar rahe haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शापान उस पुस्तक को राजा योशिय्याह के पास लाया। शापान ने राजा को सूचना दी, “तुम्हारे सेवक हर काम कर रहे हैं जो तुमने करने को कहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाफान ग्रन्‍थ लेकर राजा योशियाह के पास लौटा, और उसको अपने कार्य का विवरण दिया। उसने कहा, ‘महाराज, आपने अपने सेवकों को जो कार्य सौंपा है, वे उसको ईमानदारी से कर रहे हैं।
Hindi Bible HHBD
तब शापान उस पुस्तक को राजा के पास ले गया, और यह सन्देश दिया, कि जो जो काम तेरे कर्मचारियों को सौंपा गया था उसे वे कर रहे हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शापान उस पुस्तक को राजा के पास ले गया, और यह सन्देश दिया, “जो जो काम तेरे कर्मचारियों को सौंपा गया था उसे वे कर रहे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शापान ने पुस्तक को राजा के सामने लाते हुए उसे कहा: “जो काम आपके सेवकों को सौंपा गया था, उसे वे कर रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शापान उस पुस्तक को राजा के पास ले गया, और यह सन्देश दिया, “जो-जो काम तेरे कर्मचारियों को सौंपा गया था उसे वे कर रहे हैं।