2 Chronicles 34:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab hilkayyah ne raja ke aur aur dooton samet hulda nabiya ke pas jakar us se usee bat ke anusar baten kee, vah to us shalloom kee sree thee jo tokht ka putra aur hasra ka pota aur vasralay ka rakhvala tha aur vah sree yarooshalem ke naye ttole men rahatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हिल्किय्याह और राजा के सेवक नबिया हुल्दा के पास गए, हुल्दा शल्लूम की पत्नी थी। शल्लूम तोखत का पुत्र था। तोखत हस्रा का पुत्र था। हस्रा राजा के वस्त्रों की देखरेख करता था। हुल्दा यरूशलेम के नये भाग में रहती थी। हिल्किय्याह और राजा के सेवकों ने हुल्दा को सब कुछ बताया जो हो चुका था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित हिल्‍कियाह तथा अन्‍य उच्‍चाधिकारी, जिनको राजा योशियाह ने भेजा था, नबिया हूल्‍दाह के पास गए। वह हस्रा के पौत्र और तोखत के पुत्र शल्‍लूम की पत्‍नी थी। उसका पति पुरोहितों की पोशाक का प्रबन्‍धक था। वह यरूशलेम की नई बस्‍ती में रहती थी। उन्‍होंने उससे बात की।
Hindi Bible HHBD
तब हिल्करयाह ने राजा के और और दूतों समेत हुल्दा नबिया के पास जाकर उस से उसी बात के अनुसार बातें की, वह तो उस शल्लूम की स्त्री थी जो तोखत का पुत्रा और हस्रा का पोता और वस्त्रालय का रखवाला था: और वह स्त्री यरूशलेम के नये टोले में रहती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब हिल्किय्याह ने राजा के अन्य दूतों समेत हुल्दा नबिया के पास जाकर उससे उसी बात के अनुसार बातें की, वह तो उस शल्‍लूम की स्त्री थी जो तोखत का पुत्र और हस्रा का पोता और वस्त्रालय का रखवाला था: और वह स्त्री यरूशलेम के नये टोले में रहती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब हिलकियाह और वे, जिन्हें राजा द्वारा आदेश दिया गया था, नबिया हुलदाह से भेंट करने गए. वह वस्त्रालय के रखवाले शल्लूम की पत्नी थी. शल्लूम तोखात का पुत्र, हस्राह का पोता था. हुलदाह का घर येरूशलेम के नए बने हुए भाग में था. उन्होंने उसके सामने यह बात रखी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब हिल्किय्याह ने राजा के अन्य दूतों समेत हुल्दा नबिया के पास जाकर उससे उसी बात के अनुसार बातें की, वह तो उस शल्लूम की स्त्री थी जो तोखत का पुत्र और हस्रा का पोता और वस्त्रालय का रखवाला था: और वह स्त्री यरूशलेम के नये टोले में रहती थी।