2 Chronicles 34:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sun, maain tujhe tere purakhaon ke sang aeesa milaunga ki too shaanti se apanee kabra ko pahunchaya jayaga aur jo vipaattai maain is sthan par, aur isake nivaasiyon par dalana chahata hoo, us men se tujhe apanee ankhon se kuchh bhee dekhna n padega. tab un logon ne lauttkar raja ko yahee sandesh diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हें तुम्हारे पूर्वजों के पास ले जाऊँगा। तुम अपनी कब्र में शान्तिपूर्वक जाओगे। तुम्हें उन विपत्तियों में से कोई भी नहीं देखनी पड़ेंगी जिन्हें मैं इस स्थान और यहाँ रहने वाले लोगों पर लाऊँगा।’” हिल्किय्याह और राजा के सेवक योशिय्याह के पास यह सन्देश लेकर लौटे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं तुझे तेरे पूर्वजों के साथ सुलाऊंगा। तू शान्ति से अपनी कबर में सोएगा। जो विपत्ति मैं इस स्थान पर तथा इसके निवासियों पर ढाहूंगा, वह तू अपनी आंखों से नहीं देखेगा।’ राजा योशियाह के दरबारी लौटे। उन्होंने राजा को यह सन्देश दिया।
Hindi Bible HHBD
सुन, मैं तुझे तेरे पुरखाओं के संग ऐसा मिलाऊंगा कि तू शांति से अपनी कब्र को पहुंचाया जायगा; और जो विपत्ति मैं इस स्थान पर, और इसके निवासियों पर डालना चाहता हूँ, उस में से तुझे अपनी आंखों से कुछ भी देखना न पड़ेगा। तब उन लोगों ने लौटकर राजा को यही सन्देश दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सुन, मैं तुझे तेरे पुरखाओं के संग ऐसा मिलाऊँगा कि तू शांति से अपनी क़ब्र को पहुँचाया जाएगा; और जो विपत्ति मैं इस स्थान पर, और इसके निवासियों पर डालना चाहता हूँ, उसमें से तुझे अपनी आँखों से कुछ भी देखना न पड़ेगा।’ ” तब उन लोगों ने लौटकर राजा को यह सन्देश दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये सुनो, मैं तुम्हें तुम्हारे पूर्वजों में मिला दूंगा. शान्तिपूर्ण स्थिति में तुम्हारा अंतिम संस्कार होगा. इस स्थान पर जो बुराई मेरे द्वारा भेजी जाएगी, उसे तुम्हारी आंखें न देखेंगी.’ ” यह संदेश उन्होंने राजा को जा सुनाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सुन, मैं तुझे तेरे पुरखाओं के संग ऐसा मिलाऊँगा कि तू शान्ति से अपनी कब्र को पहुँचाया जाएगा; और जो विपत्ति मैं इस स्थान पर, और इसके निवासियों पर डालना चाहता हूँ, उसमें से तुझे अपनी आँखों से कुछ भी देखना न पड़ेगा।’” तब उन लोगों ने लौटकर राजा को यही सन्देश दिया।