2 Chronicles 34:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne un sabhon se jo yarooshalem men aur binyameen men the vaaisee hee vacha bandhaai. aur yarooshalem ke nivasee, parameshvar jo unake pitaron ka parameshvar tha, usakee vacha ke anusar karane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब योशिय्याह ने यरूशलेम और बिन्यामीन के सभी लोगों से वाचा को स्वीकार करने की प्रतिज्ञा कराई। यरूशलेम में लोगों ने परमेश्वर की वाचा का पालन किया, उस परमेश्वर की वाचा का जिसकी आज्ञा का पालन उनके पूर्वर्जों ने किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने यरूशलेम तथा बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र के निवासियों से भी प्रतिज्ञा कराई कि वे विधान का पालन करेंगे। यरूशलेम के निवासियों ने अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर के विधान का अनुसरण किया।
Hindi Bible HHBD
और उस ने उन सभों से जो यरूशलेम में और बिन्यामीन में थे वैसी ही वाचा बन्धाई। और यरूशलेम के निवासी, परमेश्वर जो उनके पितरों का परमेश्वर था, उसकी वाचा के अनुसार करने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने उन सभों से जो यरूशलेम में और बिन्यामीन में थे वैसी ही वाचा बन्धाई; और यरूशलेम के निवासी, परमेश्‍वर जो उनके पितरों का परमेश्‍वर था, उसकी वाचा के अनुसार करने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा उसने वहां उपस्थित येरूशलेम और बिन्यामिन वासियों से भी शपथ ली कि वे भी उसके साथ इसमें शामिल होंगे. तब येरूशलेम वासियों ने परमेश्वर की वाचा के अनुसार ही पालन किया-अपने पूर्वजों के परमेश्वर की वाचा के अनुसार.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने उन सभी से जो यरूशलेम में और बिन्यामीन में थे वैसी ही वाचा बँधाई: और यरूशलेम के निवासी, परमेश्वर जो उनके पितरों का परमेश्वर था, उसकी वाचा के अनुसार करने लगे।