2 Chronicles 34:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so unhon ne hilkaiyyah mahayajak ke pas jakar jo rupaya parameshvar ke bhvan men laya gaya tha, arthata jo leveey darabanon ne manashshiayo, aepraaimiyon aur sab bache huae israaaeliyon se aur sab yahoodiyon aur binyameeaniyon se aur yarooshalem ke nivaasiyon ke hath se lekar ikattha kiya tha, usako saunp diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे लोग महा याजक हिल्किय्याह के पास आए। उन्होंने वह धन उसे दिया जो लोगों ने परमेश्वर के मन्दिर के लिये दिया था। लेवीवंशी द्वारपालों ने यह धन मनश्शे, एप्रैम और बचे सभी इस्राएलियों से इकट्ठा किया। उन्होंने यह धन सारे यहूदा, बिन्यामीन और यरूशलेम में रहने वाले सभी लोगों से भी इकट्ठा किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे महापुरोहित हिल्‍कियाह के पास आए, और उसको चांदी के सिक्‍के दिए। यह चांदी परमेश्‍वर के भवन में चढ़ाई गई थी, और उपपुरोहितों ने, जो आंगन के द्वारपाल थे, मनश्‍शे तथा एफ्रइम गोत्र के क्षेत्रों और समस्‍त इस्राएल प्रदेश के बचे हुए लोगों से और यहूदा प्रदेश, बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र में रहनेवालों तथा यरूशलेम के निवासियों से उसे एकत्र किया था।
Hindi Bible HHBD
सो उन्हों ने हिल्किरयाह महायाजक के पास जाकर जो रूपया परमेश्वर के भवन में लाया गया था, अर्थात् जो लेवीय दरबानों ने मनश्शियों, एप्रैमियों और सब बचे हुए इस्राएलियों से और सब यहूदियों और बिन्यामीनियों से और यरूशलेम के निवासियों के हाथ से लेकर इकट्ठा किया था, उसको सौंप दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: उन्होंने हिल्किय्याह महायाजक के पास जाकर जो रुपया परमेश्‍वर के भवन में लाया गया था, अर्थात् जो लेवीय दरबानों ने मनश्शियों, एप्रैमियों और सब बचे हुए इस्राएलियों से और सब यहूदियों और बिन्यामीनियों से और यरूशलेम के निवासियों के हाथ से लेकर इकट्ठा किया था, उसको सौंप दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने महापुरोहित हिलकियाह से भेंट की और परमेश्वर के भवन में लाई गई धनराशि उन्हें सौप दी, जो मनश्शेह, एफ्राईम और इस्राएल के भाग से और सारे यहूदिया बिन्यामिन और येरूशलेम वासियों से लेवियों और द्वारपालों द्वारा इकट्ठा की गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः उन्होंने हिल्किय्याह महायाजक के पास जाकर जो रुपया परमेश्वर के भवन में लाया गया था, अर्थात् जो लेवीय दरबानों ने मनश्शेइयों, एप्रैमियों और सब बचे हुए इस्राएलियों से और सब यहूदियों और बिन्यामीनियों से और सब यरूशलेम के निवासियों के हाथ से लेकर इकट्ठा किया था, उसको सौंप दिया।