2 Chronicles 35:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab fasah ke pashu baali kiae gaa, aur yajak bali karanevalon ke hath se lohoo ko lekar chhdik dete aur leveey unakee khal utarate gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फसह पर्व के मेमने मारे गए। तब लेवीवंशियों ने जानवरों के चमड़े उतारे और याजकों को खून दिया। याजकों ने खून को वेदी पर छिड़का।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उन्‍होंने पास्‍का-पर्व के मेमने का वध किया। पुरोहित पशु का वध करनेवालों के हाथ से रक्‍त लेते, और उस को वेदी पर छिड़क देते थे। उपपुरोहित वध किए गए पशु की खाल उतारते थे।
Hindi Bible HHBD
तब फसह के पशु बलि किए गए, और याजक बलि करनेवालों के हाथ से लोहू को लेकर छिड़क देते और लेवीय उनकी खाल उतारते गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब फसह के पशु बलि किए गए, और याजक बलि करनेवालों के हाथ से लहू को लेकर छिड़क देते और लेवीय उनकी खाल उतारते गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने फ़सह के लिए ठहराए गए पशुओं का वध करना शुरू किया. पुरोहित उनके द्वारा इकट्ठा हुआ लहू लेकर छिड़काव कर रहे थे और लेवी पशु-शवों की खाल उतार रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब फसह के पशुबलि किए गए, और याजक बलि करनेवालों के हाथ से लहू को लेकर छिड़क देते और लेवीय उनकी खाल उतारते गए।