2 Chronicles 35:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur fasah ke pashuuon ko baali karo, aur apane apane ko paavitra karake apane bhaiyon ke liye taaiyaree karo ki ve yahova ke us vachan ke anusar kar sake, jo us ne moosa ke dara kaha tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फसह पर्व के मेमनों को मारो और यहोवा के प्रति अपने को पवित्र करो। मेमनों को अपने भाई इस्राएलियों के लिये तैयार करो। सब कुछ वैसे ही करो जैसा करने का आदेश यहोवा ने दिया है। यहोवा ने उन सभी आदेशों को हमें मूसा द्वारा दिया था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के आदेश का पालन करने के लिए पास्का का पर्व मनाओ। पास्का-पर्व के मेमने का वध करो, और यों अपने को शुद्ध कर अपने जाति भाई-बन्धु साधारण जनों को प्रभु के लिए तैयार करो। यही आज्ञा प्रभु ने मूसा के माध्यम से दी थी।’
Hindi Bible HHBD
और फसह के पशुओं को बलि करो, और अपने अपने को पवित्रा करके अपने भाइयों के लिये तैयारी करो कि वे यहोवा के उस वचन के अनुसार कर सकें, जो उस ने मूसा के द्वारा कहा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फसह के पशुओं को बलि करो, और अपने अपने को पवित्र करके अपने भाइयों के लिये तैयारी करो, कि वे यहोवा के उस वचन के अनुसार कर सकें, जो उसने मूसा के द्वारा कहा था।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब फ़सह के लिए ठहराए गए पशु वध किए जाएं. स्वयं को शुद्ध कीजिए और अपने भाई-बंधुओं को मोशेह द्वारा सौंपे गए याहवेह के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार कीजिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फसह के पशुओं को बलि करो, और अपने-अपने को पवित्र करके अपने भाइयों के लिये तैयारी करो कि वे यहोवा के उस वचन के अनुसार कर सकें, जो उसने मूसा के द्वारा कहा था।”