2 Chronicles 35:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur konanyah ne aur shamayah aur natanel jo usake bhai the, aur hasabyah, yeeael aur yojabad namak leviyon ke pradhaanon ne leviyon ko panch hajar bhed-bakaariya, aur panch sau baail fasah ke baalidanon ke liye diae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कोनन्याह ने भी शमायाह, नतनेल, तथा उसके भाईयों के साथ और हसब्याह, यीएल तथा योजाबाद ने पाँच सौ भेड़ें—बकरियाँ, पाँच सौ बैल फसह पर्व बलि के लिये लेवीवंशियों को दिये। वे लोग लेवीवंशियों के प्रमुख थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उपपुरोहितों के मुखिया कोनन्‍याह तथा उसके दो भाइयों शमायाह और नतनेल ने, हसब्‍याह, यीएल और योजाबाद ने अपने उपपुरोहितों को पास्‍का-पर्व में चढ़ाने के लिए भेड़ों और बकरियों के पाँच हजार बच्‍चे और पांच सौ बछड़े दिए।
Hindi Bible HHBD
और कोनन्याह ने और शमायाह और नतनेल जो उसके भाई थे, और हसब्याह, यीएल और योजाबाद नामक लेवियों के प्रधानों ने लेवियों को पांच हजार भेड़- बकरियां, और पांच सौ बैल फसह के बलिदानों के लिये दिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कोनन्याह ने और शमायाह और नतनेल जो उसके भाई थे, और हसब्याह, यीएल और योजाबाद नामक लेवियों के प्रधानों ने लेवियों को पाँच हज़ार भेड़–बकरियाँ, और पाँच सौ बैल फसह के बलिदानों के लिये दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके अलावा लेवियों के अधिकारी केनानियाह, नेथानेल, उसके भाई, हशाबियाह, येइएल और योज़ाबाद ने फ़सह बलि के लिए लेवियों को पांच हज़ार मेमने और पांच सौ बछड़े दान में दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कोनन्याह ने और शमायाह और नतनेल जो उसके भाई थे, और हशब्याह, यीएल और योजाबाद नामक लेवियों के प्रधानों ने लेवियों को पाँच हजार भेड़-बकरियाँ, और पाँच सौ बैल फसह के बलिदानों के लिये दिए।