2 Chronicles 36:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
naye varsha ke lagate hee nabookadanessar ne logon ko bhejakar, use aur yahova ke bhvan ke manabhavane patraen ko babel men mangava liya, aur usake bhai sidaakiyyah ko yahooda aur yarooshalem par raja niyukt kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बसन्त में राजा नबूकदनेस्सर ने कुछ सेवकों को यहोयाकीन को पकड़ने को भेजा। वे यहोयाकीन और यहोवा के मन्दिर से कुछ कीमती खजाने बाबेल ले गए। नबूकदनेस्सर ने सिदकिय्याह को यहूदा और यरूशलेम का नया राजा होने के लिये चुना। सिदकिय्याह यहोयाकीन का सम्बन्धी था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वसन्‍त के दिनों में बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने अपने सैनिक भेजे और उसको बेबीलोन में ले आया। इसके अतिरिक्‍त वह प्रभु के भवन के समस्‍त बहुमूल्‍य पात्र बेबीलोन ले गया। उसने उसके भाई सिदकियाह को यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम का राजा बनाया।
Hindi Bible HHBD
नये वर्ष के लगते ही नबूकदनेस्सर ने लोगों को भेजकर, उसे और यहोवा के भवन के मनभावने पात्रों को बाबेल में मंगवा लिया, और उसके भाई सिदकिरयाह को यहूदा और यरूशलेम पर राजा नियुक्त किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नये वर्ष के लगते ही नबूकदनेस्सर ने लोगों को भेजकर, उसे और यहोवा के भवन के मनभावने पात्रों को बेबीलोन में मँगवा लिया, और उसके भाई सिदकिय्याह को यहूदा और यरूशलेम पर राजा नियुक्‍त किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
साल खत्म होते-होते वसन्त ऋतु में राजा नबूकदनेज्ज़र ने उसे याहवेह के भवन की कीमती वस्तुओं के साथ बाबेल बुलवा लिया और उसके संबंधी सीदकियाहू को यहूदिया और येरूशलेम पर राजा ठहरा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नये वर्ष के लगते ही नबूकदनेस्सर ने लोगों को भेजकर, उसे और यहोवा के भवन के मनभावने पात्रों को बाबेल में मँगवा लिया, और उसके भाई सिदकिय्याह को यहूदा और यरूशलेम पर राजा नियुक्त किया।