2 Chronicles 36:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
faaras ke raja koosraoo ke paahile varsha men yahova ne usake man ko ubhara ki jo vachan yirmayah ke munh se nikala tha, vah poora ho. isaaliye us ne apane samast rajy men yah prachar karavaya, aur is ashay kee chitthiyan likhvai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह तब पहले वर्ष हुआ जब फारस का राजा कुस्रू शासन कर रहा था। यहोवा ने यिर्मयाह नबी के माध्यम से जो वचन दिये वे सत्य घटित हुए। यहोवा ने कुस्रू के हृदय को कोमल बनाया जिससे उसने आदेश लिखा और अपने राज्य में हर एक स्थान पर भेजा:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फारस देश के सम्राट कुस्रू के राज्‍यकाल का प्रथम वर्ष था। उस वर्ष प्रभु ने नबी यिर्मयाह के मुख से कहे गए अपने वचन को पूरा करने के लिए सम्राट कुस्रू के हृदय को उत्‍प्रेरित किया कि वह अपने समस्‍त साम्राज्‍य में यह घोषणा करे, और उसको लिपिबद्ध कर ले:
Hindi Bible HHBD
फारस के राजा कूस्रू के पहिले वर्ष में यहोवा ने उसके मन को उभारा कि जो वचन यिर्मयाह के मुंह से निकला था, वह पूरा हो। इसलिये उस ने अपने समस्त राज्य में यह प्रचार करवाया, और इस आशय की चिटि्ठयां लिखवाई,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फारस के राजा कुस्रू के पहले वर्ष में यहोवा ने उसके मन को उभारा कि जो वचन यिर्मयाह के मुँह से निकला था, वह पूरा हो। इसलिये उसने अपने समस्त राज्य में यह प्रचार करवाया, और इस आशय की चिट्ठियाँ लिखवाईं:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फारस के राजा कोरेश के शासन के पहले साल में येरेमियाह द्वारा कही गई याहवेह की भविष्यवाणी पूरी करने के उद्देश्य से याहवेह ने फारस के राजा की आत्मा को उभारा. फलस्वरूप उसने सभी राज्य में यह लिखित घोषणा करवा दी:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फारस के राजा कुस्रू के पहले वर्ष में यहोवा ने उसके मन को उभारा कि जो वचन यिर्मयाह के मुँह से निकला था, वह पूरा हो। इसलिए उसने अपने समस्त राज्य में यह प्रचार करवाया, और इस आशय की चिट्ठियाँ लिखवाईं: