2 Chronicles 36:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahoyakeem ke aur kam aur us ne jo jo ghainaune kam kia, aur us men jo jo biuraiyan pai gai, vah israaael aur yahooda ke rajaon ke itihas kee pustak men likhee haain. aur usaka putra yahoyakeen usake sthan par rajy karane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोयाकीम ने जो अन्य काम किये, जो भंयकर पाप उसने किये तथा हर एक काम जिसे करने का वह अपराधी था, ये सब यहूदा और इस्राएल के राजाओं का इतिहास नाम पुस्तक में लिखे हैं। यहोयाकीन, यहोयाकीम के स्थान पर नया राजा हुआ। यहोयाकीन, यहोयाकीम का पुत्र था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोयाकीम के शेष कार्यों का विवरण, वस्तुत: उसके सब घृणित कार्यों का विवरण, उस पर आरोपित समस्त बुरे कार्यों का विवरण ‘इस्राएल तथा यहूदा प्रदेशों के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है। उसका पुत्र यहोयाकीन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi Bible HHBD
यहोयाकीम के और काम और उस ने जो जो घिनौने काम किए, और उस में जो जो बिराइयां पाई गई, वह इस्राएल और यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखी हैं। और उसका पुत्रा यहोयाकीन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोयाकीम के और काम और उसने जो जो घिनौने काम किए, और उसमें जो जो बुराइयाँ पाई गईं, वह इस्राएल और यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखी हैं; और उसका पुत्र यहोयाकीन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोइयाकिम द्वारा किए गए बाकी काम, उसके द्वारा किए गए घृणित काम और उसके सारे दोषों का वर्णन इस्राएल और यहूदिया के राजा नामक पुस्तक में किया गया है. उसके स्थान पर उसका पुत्र यहोइयाखिन राजा बन गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोयाकीम के और काम और उसने जो-जो घिनौने काम किए #, और उसमें जो-जो बुराइयाँ पाई गईं, वह इस्राएल और यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखी हैं; और उसका पुत्र यहोयाकीन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।