2 Chronicles 4:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir hoorama-abee ne hando, faavaadiyo, kantton aur inake sab saman ko yahova ke bhvan ke liye raja sulaaiman kee agyaa se jhlakaae huae peetal ke banavaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हूराम ने बर्तन, बेल्चे, काँटे और सभी चीज़ें राजा सुलैमान के यहोवा के मन्दिर के लिये बनाईं। ये चीज़ें कलई चढ़े काँसे की बनी थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह सब सामग्री-राख उठाने के पात्र, फावड़ियां, कांटे तथा अन्य सब पात्र जिनको हूराम-अबी ने प्रभु के भवन के लिए राजा सुलेमान के आदेश से बनाया, झिलमिलाते पीतल की थी।
Hindi Bible HHBD
फिर हूराम- अबी ने हण्डों, फावड़ियों, कांटों और इनके सब सामान को यहोवा के भवन के लिये राजा सुलैमान की आज्ञा से झलकाए हुए पीतल के बनवाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर हूराम–अबी ने हण्डों, फावड़ियों, काँटों और इनके सब सामान को यहोवा के भवन के लिये राजा सुलैमान की आज्ञा से झलकाए हुए पीतल के बनवाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे कलश, फावड़े, कांटे और इन सबके साथ इनसे संबंधित सारी चीज़ें. सारे बर्तन हुराम-आबी ने राजा शलोमोन के आदेश से याहवेह के भवन के लिए चमकाए गए कांसे के बनाए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर हूराम-अबी ने हण्डों, फावड़ियों, काँटों और इनके सब सामान को यहोवा के भवन के लिये राजा सुलैमान की आज्ञा से झलकाए हुए पीतल के बनवाए।