2 Chronicles 4:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur chokhe sone kee kaainachiya, kattore, dhoopadan aur karachhe banavaae. fir bhvan ke dar aur param pavitra sthan ke bheetaree kivad aur bhvan arthata maandair ke kivad sone ke bane.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने सलाईयाँ, प्याले, कढ़ाईयाँ और धूपदान बनाने के लिये शुद्ध सोने का उपयोग किया। सुलैमान ने मन्दिर के दरवाजों, सर्वाधिक पवित्र स्थान और मुख्य विशाल कक्ष के भीतरी दरवाजों को बनाने के लिये शुद्ध सोने का उपयोग किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कैंचियां, रक्त छिड़कने के पात्र, धूपदान और करछे−ये शुद्ध सोने के थे; परमपवित्र स्थान के दरवाजों तथा मध्यभाग के दरवाजों के कब्जे−ये भी सोने के थे।
Hindi Bible HHBD
और चोखे सोने की कैंचियां, कटोरे, धूपदान और करछे बनवाए। फिर भवन के द्वार और परम पवित्रा स्थान के भीतरी किवाड़ और भवन अर्थात् मन्दिर के किवाड़ सोने के बने।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और चोखे सोने की कैंचियाँ, कटोरे, धूपदान और करछे बनवाए फिर भवन के द्वार और परमपवित्र स्थान के भीतरी दरवाजे और भवन अर्थात् मन्दिर के दरवाजे सोने के बने।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दीप की बाती काटने की कैंचियां, चिलमचियां, धूप के पात्र, अग्नि रखने के पात्र शुद्ध सोने के थे. मंदिर के द्वारों के कब्जे, परम पवित्र स्थान के आन्तरिक द्वारों के कब्जे और मंदिर के बीच के भाग के दरवाजे भी सोने के ही थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और शुद्ध सोने की कैंचियाँ, कटोरे, धूपदान और करछे बनवाए। फिर भवन के द्वार और परमपवित्र स्थान के भीतरी दरवाजे और भवन अर्थात् मन्दिर के दरवाजे सोने के बने।