2 Chronicles 4:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur haud kee mottai chauva bhr kee thee, aur usaka mohada kattore ke mohade kee nai, sosan ke foolon ke kam se bana tha, aur us men teen hajar bat bhrakar samata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
विशाल काँसे का तालाब आठ सेंटीमीटर मोटा था। विशाल तालाब का सिरा एक प्याले के सिरे की तरह था। सिरा खिली हुई लिली की तरह था। इसमें छियासठ हज़ार लीटर आ सकता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हौज की धातु की मोटाई प्राय: आठ सेंटीमीटर थी। उसका किनारा, कटोरे के किनारे के समान, सोसन-पुष्‍प के आकार का था। उसमें प्राय: एक लाख पैंतीस हजार लिटर पानी समाता था।
Hindi Bible HHBD
और हौद की मोटाई चौवा भर की थी, और उसका मोहड़ा कटोरे के मोहड़े की नाई, सोसन के फूलों के काम से बना था, और उस में तीन हजार बत भरकर समाता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हौद की धातु की मोटाई मुट्ठी भर की थी, और उसका किनारा कटोरे के किनारे के समान, सोसन के फूलों के काम से बना था, और उसमें तीन हज़ार बत भरकर समाता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हौद की मोटाई लगभग आठ सेंटीमीटर थी, इसकी किनारी कटोरे की किनारी के समान सोसन फूल के आकार में ढाली गई थी. इसकी क्षमता थी एक लाख पैंतीस हज़ार लीटर.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हौद के धातु की मोटाई मुट्ठी भर की थी, और उसका किनारा कटोरे के किनारे के समान, सोसन के फूलों के काम से बना था, और उसमें तीन हजार बत भरकर समाता था।