2 Chronicles 4:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir us ne dhaene ke liye das haudee banavakar, panch daahinee aur panch bai or rakh deen. un men homabali kee vastuen dhaei jatee thee, parantu yajakon ke dhaene ke lilaye bada haud tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने दस चिलमचियाँ बनाईं। उसने विशास काँसे के तालाब की दायीं ओर पाँच चिलमचियाँ रखीं और सुलैमान ने काँसे के विशाल तालाब की बायीं ओर पाँच चिलमचियाँ रखीं। इन दस चिलमचियों का उपयोग होमबलि के लिए चढ़ाई जाने वाली चीज़ों को धोने के लिये होना था। किन्तु विशाल तालाब का उपयोग बलि चढ़ाने के पहले याजकों के नहाने के लिये होना था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने धोने के काम के लिए दस कण्डाल भी बनाए। उसने भवन की दक्षिण दिशा में पांच कण्डाल, और उत्तर दिशा में पांच कण्डाल रखे। अग्नि-बलि में चढ़ाई जाने वाली प्रत्येक वस्तु को बलि के पूर्व कण्डाल के पानी में धोया जाता था। हौज के पानी में पुरोहित स्नान करते थे।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने धोने के लिये दस हौदी बनवाकर, पांच दाहिनी और पांच बाई ओर रख दीं। उन में होमबलि की वस्तुएं धोई जाती थीं, परन्तु याजकों के धोने के लिलये बड़ा हौद था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने धोने के लिये दस हौदी बनवाकर, पाँच दाहिनी और पाँच बाईं ओर रख दीं। उनमें होमबलि की वस्तुएँ धोई जाती थीं, परन्तु याजकों के धोने के लिये बड़ा हौद था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
धोने की प्रक्रिया के लिए उन्होंने दस चिलमचियों को बनाया. उन्होंने पांच चिलमचियां दायीं ओर और पांच बायीं ओर. इनका इस्तेमाल होमबलि के लिए प्रयोग की जानेवाली वस्तुओं को धोना, मगर हौद का प्रयोग पुरोहितों के नहाने के लिए किया जाता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने धोने के लिये दस हौदी बनवाकर, पाँच दाहिनी और पाँच बाईं ओर रख दीं। उनमें होमबलि की वस्तुएँ धोई जाती थीं, परन्तु याजकों के धोने के लिये बड़ा हौद था।
Recommended Reading