2 Chronicles 5:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is prakar sulaaiman ne yahova ke bhvan ke liye jo jo kam banavaya vah sab nipatt gaya. tab sulaaiman ne apane pita daud ke pavitra kiae huae sone, chandee aur sab patraen ko bheetar pahunchakar parameshvar ke bhvan ke bhaeadaron men rakhva diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर के लिये किये गए सभी काम पूरे कर लिए। सुलैमान उन सभी चीज़ों को लाया जो उसके पिता दाऊद ने मन्दिर के लिये दीं थीं। सुलैमान सोने चाँदी की बनी हुई वस्तुएँ तथा और सभी सामान लाया। सुलैमान ने उन सभी चीज़ों को परमेश्वर के मन्दिर के कोषागार में रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों राजा सुलेमान के प्रभु के भवन का निर्माण-कार्य समाप्‍त किया। तत्‍पश्‍चात् वह अपने पिता दाऊद के द्वारा अर्पित की गई वस्‍तुएं भवन में ले गया। उसने सोना, चांदी तथा अमूल्‍य पात्र भवन के भण्‍डार-गृहों में रख दिये।
Hindi Bible HHBD
इस प्रकार सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये जो जो काम बनवाया वह सब निपट गया। तब सुलैमान ने अपने पिता दाऊद के पवित्रा किए हुए सोने, चान्दी और सब पात्रों को भीतर पहुंचाकर परमेश्वर के भवन के भएडारों में रखवा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये जो जो काम बनवाया वह सब पूरा हो गया। तब सुलैमान ने अपने पिता दाऊद के पवित्र किए हुए सोने, चाँदी और सब पात्रों को भीतर पहुँचाकर परमेश्‍वर के भवन के भण्डारों में रखवा दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार याहवेह के भवन का सारा काम, जो शलोमोन ने शुरू किया था, पूरा हुआ. तब शलोमोन अपने पिता दावीद द्वारा भेंट की हुई वस्तुएं मंदिर में ले आए. उन्होंने चांदी, सोना और सारे बर्तन परमेश्वर के भवन के खजाने में इकट्ठा कर दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये जो-जो काम बनवाया वह सब पूरा हो गया। तब सुलैमान ने अपने पिता दाऊद के पवित्र किए हुए सोने, चाँदी और सब पात्रों को भीतर पहुँचाकर परमेश्वर के भवन के भण्डारों में रखवा दिया।