2 Chronicles 5:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yajak pavitrasthan se nikale jitane yajak upasthiat the, un sabhon ne to apane apane ko pavitra kiya tha, aur alag alag dalon men hokar seva n karate the
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वे सभी याजक पवित्र स्थान से बाहर आए। सभी वर्ग के याजकों ने अपने को पवित्र कर लिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पुरोहित भवन में उपस्थित थे, उन्होंने बिना श्रेणियों का विचार किए, स्वयं को शुद्ध किया था।
Hindi Bible HHBD
जब याजक पवित्रास्थान से निकले ( जितने याजक उपस्थित थे, उन सभों ने तो अपने अपने को पवित्रा किया था, और अलग अलग दलों में होकर सेवा न करते थे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब याजक पवित्रस्थान से निकले (जितने याजक उपस्थित थे, उन सभों ने अपने अपने को पवित्र किया था, और अलग अलग दलों में होकर सेवा न करते थे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पवित्र स्थल से पुरोहित बाहर आ गए. हर एक दल के पुरोहित ने अपने आपको शुद्ध किया हुआ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब याजक पवित्रस्थान से निकले (जितने याजक उपस्थित थे, उन सभी ने अपने-अपने को पवित्र किया था, और अलग-अलग दलों में होकर सेवा न करते थे;