2 Chronicles 5:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur raja sulaaiman aur sab israaaelee mandlee ke log jo usake pas ikatthe huae the, unhon ne sandook ke samhane itanee bhed aur baail baali kia, jinakee ginatee aur hisab bahutayat ke karan n ho sakatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा सुलैमान और इस्राएल के सभी लोग साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने मिले। राजा सुलैमान और इस्राएल के सभी लोगों ने भेड़ों और बैलों की बलि चढ़ाई। वहाँ इतने अधिक मेढ़े व बैल थे कि कोई व्यक्ति उन्हें गिन नहीं सकता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब राजा सुलेमान और उसके सम्मुख एकत्र हुए आराधकों ने असंख्य भेड़ें और बछड़े बलि किए। उनकी संख्या इतनी अधिक थी कि उनको गिना न जा सका।
Hindi Bible HHBD
और राजा सुलैमान और सब इस्राएली मण्डली के लोग जो उसके पास इकट्ठे हुए थे, उन्हों ने सन्दूक के साम्हने इतनी भेड़ और बैल बलि किए, जिनकी गिनती और हिसाब बहुतायत के कारण न हो सकती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा सुलैमान और सब इस्राएली मण्डली के लोग जो उसके पास इकट्ठा हुए थे, उन्होंने सन्दूक के सामने इतने भेड़ और बैल बलि किए, जिनकी गिनती और हिसाब बहुतायत के कारण नहीं हो सकता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा शलोमोन और इस्राएल की सारी सभा, जो उस समय उनके साथ वहां संदूक के सामने इकट्ठा हुए थे, इतनी बड़ी संख्या में भेड़ें और बछड़े बलि कर रहे थे, कि उनकी गिनती असंभव हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और राजा सुलैमान और सब इस्राएली मण्डली के लोग जो उसके पास इकट्ठा हुए थे, उन्होंने सन्दूक के सामने इतने भेड़ और बैल बलि किए, जिनकी गिनती और हिसाब बहुतायत के कारण न हो सकता था।