2 Chronicles 5:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yajakon ne yahova kee vacha ka sanadook usake sthan me, arthata bhvan kee bheetaree kottree men jo paramapavitra sthan haai, pahanchakar, karoobon ke pankhon ke tale rakh diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब याजकों ने यहोवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को उस स्थान पर रखा, जो इसके लिये तैयार किया गया था। वह सर्वाधिक पवित्र स्थान मन्दिर के भीतर था। साक्षीपत्र के सन्दूक को करूब (स्वर्गदूत) के पंखों के नीचे रखा गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहितों ने प्रभु की विधान-मंजूषा उसके उचित स्थान पर रख दी। उन्होंने भीतरी कक्ष में, पवित्र अन्तर्गृह के करूबों के पंखों के नीचे मंजूषा को रख दिया।
Hindi Bible HHBD
तब याजकों ने यहोवा की वाचा का सनदूक उसके स्थान में, अर्थात् भवन की भीतरी कोठरी में जो परमपवित्रा स्थान है, पहंचाकर, करूबों के पंखों के तले रख दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याजकों ने यहोवा की वाचा का सन्दूक उसके स्थान में, अर्थात् भवन की भीतरी कोठरी में जो परमपवित्र स्थान है, पहुँचाकर, करूबों के पंखों के नीचे रख दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद पुरोहितों ने याहवेह की वाचा के संदूक को लाकर उसके लिए निर्धारित स्थान पर, भवन के भीतरी कमरे में, परम पवित्र स्थान पर करूबों के नीचे रख दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याजकों ने यहोवा की वाचा का सन्दूक उसके स्थान में, अर्थात् भवन की भीतरी कोठरी में जो परमपवित्र स्थान है, पहुँचाकर, करूबों के पंखों के तले रख दिया।