2 Chronicles 6:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sulaaiman ne panch hath lambee, panch hath chaudee aur teen hath unchee peetal kee aek chaukee banakar angan ke beech rakhvai thee usee par khde hokar us ne sare israaael kee sabha ke samane ghauttne ttekakar svarga kee or hath faailaae huae kaha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने एक काँसे का मंच पाँच हाथ लम्बा, पाँच हाथ चौड़ा और तीन हाथ ऊँचा बनाया था और इसे बाहरी आँगन के बीच में रखा था। तब वह मंच पर खड़ा हुआ और इस्राएल के जो लोग वहाँ इकट्ठे हुए थे उनकी उपस्थिति में घुटने टेके। सुलैमान ने आकाश की ओर हाथ फैलाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा सुलेमान ने पीतल का एक मंच बनाया था। वह सवा दो मीटर लम्‍बा, सवा दो मीटर चौड़ा और एक मीटर पैंतीस सेंटीमीटर ऊंचा था। उसने उसको आंगन में रखा था। वह मंच पर खड़ा हुआ। राजा सुलेमान ने समस्‍त इस्राएली धर्मसभा की उपस्‍थिति में घुटने टेके और आकाश की ओर हाथ फैलाकर यह प्रार्थना की।
Hindi Bible HHBD
तब वह इस्राएल की सारी सभा के देखते यहोवा की वेदी के साम्हने खड़ा हुआ और अपने हाथ फैलाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सुलैमान ने पाँच हाथ लम्बी, पाँच हाथ चौड़ी, और तीन हाथ ऊँची पीतल की एक चौकी बनाकर आँगन के बीच रखवाई थी; उसी पर खड़े होकर उसने सारे इस्राएल की सभा के सामने घुटने टेककर स्वर्ग की ओर हाथ फैलाए हुए कहा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शलोमोन ने सवा दो मीटर लंबा, सवा दो मीटर चौड़ा और एक मीटर पैंतीस सेंटीमीटर ऊंचा कांसे का एक मंच बनाया था, जिसे उन्होंने आंगन के बीच में स्थापित कर रखा था. वह इसी पर जा खड़े हुए, उन्होंने इस्राएल की सारी प्रजा के सामने इस पर घुटने टेक अपने हाथ स्वर्ग की दिशा में फैला दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सुलैमान ने पाँच हाथ लम्बी, पाँच हाथ चौड़ी और तीन हाथ ऊँची पीतल की एक चौकी बनाकर आँगन के बीच रखवाई थी; उसी पर खड़े होकर उसने सारे इस्राएल की सभा के सामने घुटने टेककर स्वर्ग की ओर हाथ फैलाए हुए कहा,