2 Chronicles 6:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he yahova, he israaael ke parameshvar, tere saman n to svarga men aur n prathvee par koi ishvar haai tere jo das apane sare man se apane ko tere sammukh janakar jalate haai, unake liye too apanee vacha pooree karata aur karuna karata rahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने कहा: “हे इस्राएल के परमेश्वर, यहोवा, तेरे समान कोई भी परमेश्वर न तो स्वर्ग में है, न ही धरती पर है। तू प्रेम करने और दयालु बने रहने की वाचा का पालन करता है। तू अपने उन सेवकों के साथ वाचा का पालन करता है जो पूरे हृदय की सच्चाई से रहते हैं और तेरी आज्ञा का पालन करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने कहा, ‘हे इस्राएली राष्ट्र के प्रभु परमेश्वर, तेरे समान न ऊपर आकाश में और न नीचे पृथ्वी पर कोई ईश्वर है। अपने सेवकों के प्रति, जो अपने सम्पूर्ण हृदय से तेरे सम्मुख निष्ठापूर्वक चलते हैं, तू अपने विधान का पालन करता है; तू उन पर करुणा करता है।
Hindi Bible HHBD
सुलैमान ने पांच हाथ लम्बी, पांच हाथ चौड़ी और तीन हाथ ऊंची पीतल की एक चौकी बनाकर आंगन के बीच रखवाई थी; उसी पर खड़े होकर उस ने सारे इस्राएल की सभा के सामने घुटने टेककर स्वर्ग की ओर हाथ फैलाए हुए कहा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर, तेरे समान न तो स्वर्ग में और न पृथ्वी पर कोई ईश्वर है: तेरे जो दास अपने सारे मन से अपने को तेरे सम्मुख जानकर चलते हैं, उनके लिये तू अपनी वाचा पूरी करता और करुणा करता रहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शलोमोन ने विनती की: “याहवेह इस्राएल के परमेश्वर, आपके तुल्य परमेश्वर न तो कोई ऊपर स्वर्ग में है और न यहां नीचे धरती पर, जो अपने उन सेवकों पर अपना अपार प्रेम दिखाते हुए अपनी वाचा को पूर्ण करता है, जिनका जीवन आपके प्रति पूरी तरह समर्पित है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर, तेरे समान न तो स्वर्ग में और न पृथ्वी पर कोई परमेश्वर है: तेरे जो दास अपने सारे मन से अपने को तेरे सम्मुख जानकर चलते हैं, उनके लिये तू अपनी वाचा पूरी करता और करुणा करता रहता है।