2 Chronicles 6:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee he mere parameshvar yahova, apane das kee praarthna aur gidgidahatt kee or dhyan de aur meree pukar aur yah praarthna sun, jo maain tere samhane kar raha hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हे यहोवा, परमेश्वर तू हमारी प्रार्थना और कृपा याचना पर ध्यान दे। हे यहोवा, मेरे परमेश्वर! तेरे लिये की गई मेरी पुकार तू सुन। मैं तुझसे जो प्रार्थना कर रहा हूँ, सुन। मैं तेरा सेवक हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे मेरे प्रभु परमेश्‍वर, अपने सेवक की प्रार्थना और उसकी विनती पर ध्‍यान दे। जो दुहाई और प्रार्थना आज तेरा सेवक तेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत कर रहा है, उसको तू सुन।
Hindi Bible HHBD
परन्तु क्या परमेश्वर सचमुच मनुष्यों के संग पुथ्वी पर वास करेगा? स्वर्ग में वरन सब से ऊंचे स्वर्ग में भी तू नहीं समाता, फिर मेरे बनाए हुए इस भवन में तू क्योंकर समाएगा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी हे मेरे परमेश्‍वर यहोवा, अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट की ओर ध्यान दे और मेरी पुकार और यह प्रार्थना सुन, जो मैं तेरे सामने कर रहा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी अपने सेवक की विनती और प्रार्थना का ध्यान रखिए. याहवेह, मेरे परमेश्वर, इस दोहाई को, इस गिड़गिड़ाहट को सुन लीजिए जो आज आपका सेवक आपके सामने प्रस्तुत कर रहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी हे मेरे परमेश्वर यहोवा, अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट की ओर ध्यान दे और मेरी पुकार और यह प्रार्थना सुन, जो मैं तेरे सामने कर रहा हूँ।