2 Chronicles 6:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah yah haai ki teree ankhen is bhvan kee or, arthta isee sthan kee or jisake vishay men too ne kaha haai ki maain us men apana nam rakoonga, rat din khulee rahe, aur jo praarthna tera das is sthan kee or kare, use too sun le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं प्रार्थना करता हूँ कि तेरी आँखें मन्दिर को देखने के लिये दिन रात खुली रहें। तूने कहा था कि तू इस स्थान पर अपना नाम अंकित करेगा। मन्दिर को देखता हुआ जब मैं तुझसे प्रार्थना कर रहा हूँ तो तू मेरी प्रार्थना सुन।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस भवन की ओर, जिसके विषय में तूने यह कहा था, “मेरा नाम वहां प्रतिष्ठित होगा,” तेरी आंखें रात-दिन खुली रहें। इस स्थान के सम्बन्ध में तेरा सेवक, जो प्रार्थना कर रहा है, उसको तू सुन।
Hindi Bible HHBD
तौभी हे मेरे परमेश्वर यहोवा, अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट की ओर ध्यान दे और मेरी पुकार और यह प्रार्थना सुन, जो मैं तेरे साम्हने कर रहा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह यह है कि तेरी आँखें इस भवन की ओर, अर्थात् इसी स्थान की ओर जिसके विषय में तू ने कहा है कि मैं उसमें अपना नाम रखूँगा, रात दिन खुली रहें, और जो प्रार्थना तेरा दास इस स्थान की ओर करे, उसे तू सुन ले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि यह भवन दिन-रात हमेशा आपकी दृष्टि में बना रहे, उस स्थान पर, जिसके बारे में आपने कहा था कि आप वहां अपनी महिमा की स्थापना करेंगे, कि आप उस प्रार्थना पर ध्यान दें, जो आपका सेवक इसकी ओर फिरकर करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह यह है कि तेरी आँखें इस भवन की ओर, अर्थात् इसी स्थान की ओर जिसके विषय में तूने कहा है कि मैं उसमें अपना नाम रखूँगा, रात-दिन खुली रहें, और जो प्रार्थना तेरा दास इस स्थान की ओर करे, उसे तू सुन ले।