2 Chronicles 6:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to too svarga men se sunana aur apanee praja israaael ka pap kshama karana, aur unhen is desh men lautta le ana jise too ne unako aur unake purakhaon ko diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो स्वर्ग से सुन और अपने लोगों, इस्राएल के पापों को क्षमा कर। उन्हें उस देश में लौटा जिसे तूने उन्हें और उनके पूर्वजों को दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो तू स्वर्ग से उनकी प्रार्थना सुनना। अपने निज लोग इस्राएलियों के पाप क्षमा करना, और उनके देश में, जो तूने उनके पूर्वजों को और उनके पूर्वजों के बाद उनको दिया था, उन्हें लौटा लाना।
Hindi Bible HHBD
फिर यदि तेरी प्रजा इस्राएल तेरे विरूद्ध पाप करने के कारण अपने शत्रुओं से हार जाएं, और तेरी ओर फिरका तेरा नाम मानें, और इस भवन में तुझ से प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट करें,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो तू स्वर्ग में से सुनना; और अपनी प्रजा इस्राएल का पाप क्षमा करना, और उन्हें इस देश में लौटा ले आना जिसे तू ने उनको और उनके पुरखाओं को दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब स्वर्ग से यह सुनकर अपनी प्रजा इस्राएल का पाप क्षमा कर दीजिए और उन्हें उस देश में लौटा ले आइए, जो आपने उन्हें और उनके पूर्वजों को दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो तू स्वर्ग में से सुनना; और अपनी प्रजा इस्राएल का पाप क्षमा करना, और उन्हें इस देश में लौटा ले आना जिसे तूने उनको और उनके पुरखाओं को दिया है।