2 Chronicles 6:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
nishpap to koi manushy naheen haai, yaadi ve bhee tere viruddh pap karen aur too un par kop karake unhen shatrauon ke hath kar de, aur ve unheen bandhaua karake kisee desh ko, chahe vah door ho, chahe nikat, le jaae,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“लोग तेरे विरुद्ध पाप करेंगे—कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जो पाप न करता हो और तू उन पर क्रोधित होगा। तू किसी शत्रु को उन्हें हराने देगा और उनसे पकड़े जाने देगा तथा बहुत दूर या निकट के देश में जाने पर मजबूर किये जाने देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब वे तेरे विरुद्ध पाप करेंगे (ऐसा कौन मनुष्‍य है जिसने कभी पाप नहीं किया?) और तू उनसे क्रुद्ध होगा, उन्‍हें शत्रुओं के हाथ में सौंप देगा कि वे उन्‍हें बन्‍दी बनाकर दूर अथवा समीप के, अपने देश में ले जाएं
Hindi Bible HHBD
तब तू स्वर्ग में से उनकी प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट सुनना, और उनका न्याय करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“निष्पाप तो कोई मनुष्य नहीं है–यदि वे भी तेरे विरुद्ध पाप करें और तू उन पर कोप करके उन्हें शत्रुओं के हाथ कर दे, और वे उन्हें बन्दी बनाकर किसी देश को, चाहे वह दूर हो चाहे निकट, ले जाएँ,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जब वे आपके विरुद्ध पाप करें-वास्तव में तो कोई भी मनुष्य ऐसा नहीं जिसने पाप किया ही न हो और आप उन पर क्रोधित हो जाएं और उन्हें किसी शत्रु के अधीन कर दें, कि शत्रु उन्हें बंदी बनाकर किसी दूर या पास के देश में ले जाए;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“निष्पाप तो कोई मनुष्य नहीं है यदि वे भी तेरे विरुद्ध पाप करें और तू उन पर कोप करके उन्हें शत्रुओं के हाथ कर दे, और वे उन्हें बन्दी बनाकर किसी देश को, चाहे वह दूर हो, चाहे निकट, ले जाएँ,