2 Chronicles 6:40 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur he mere parameshvar! jo praarthna is sthan men kee jaae usakee or apanee ankhen khole rah aur apane kan lagaae rakh.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब, मेरे परमेश्वर मैं तुझसे माँगता हूँ, तू अपने आँख और कान खोल ले। तू हम लोगों की, जो प्रार्थना इस स्थान पर कर रहे हैं उसे सुन और उस पर ध्यान दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब हे मेरे परमेश्वर, जो प्रार्थना तेरे इस भवन में की जाए, उसकी ओर तेरी आंखें सदा खुली रहें, तू उसकी ओर कान देना।
Hindi Bible HHBD
तो तू अपने स्वग य निवासस्थान में से उनकी प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट सुनना, और उनका न्याय करना और जो पाप तेरी प्रजा के लोग तेरे विरूद्ध करें, उन्हें क्षमा करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे परमेश्वर! जो प्रार्थना इस स्थान में की जाए उसकी ओर अपनी आँखें खोले रह और अपने कान लगाए रह।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अब, मेरे परमेश्वर, मेरी विनती है कि इस स्थान में की गई प्रार्थना के प्रति आपकी आंखें खुली और आपके कान सचेत बने रहें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हे मेरे परमेश्वर! जो प्रार्थना इस स्थान में की जाए उसकी ओर अपनी आँखें खोले रह और अपने कान लगाए रख।