2 Chronicles 7:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ab maain ne is bhvan ko apanaya aur pavitra kiya haai ki mera nam sada ke liye is men bana rahe meree ankhen aur mera man donon nity yaheen lage rahenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने इस मन्दिर को चुना है और मैंने इसे पवित्र किया है जिससे मेरा नाम यहाँ सदैव रहे। हाँ, मेरी आँखें और मेरा हृदय इस मन्दिर में सदा रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने इस भवन को चुनकर पवित्र किया है। मैंने सदा-सर्वदा के लिए यहां अपना नाम प्रतिष्ठित किया है। मेरी आंखें और मेरा हृदय सब समय इस भवन पर लगे रहेंगे।
Hindi Bible HHBD
और अब मैं ने इस भवन को अपनाया और पवित्रा किया है कि मेरा नाम सदा के लिये इस में बना रहे; मेरी आंखें और मेरा मन दोनों नित्य यहीं लगे रहेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि अब मैं ने इस भवन को अपनाया और पवित्र किया है कि मेरा नाम सदा के लिये इसमें बना रहे; मेरी आँखें और मेरा मन दोनों नित्य यहीं लगे रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि अब मैंने इस भवन को चुनकर इसे पवित्र बना लिया है कि इस स्थान पर मेरी महिमा हमेशा बनी रहे और मेरी दृष्टि और मेरा हृदय हमेशा यही लगे रहें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि अब मैंने इस भवन को अपनाया और पवित्र किया है कि मेरा नाम सदा के लिये इसमें बना रहे; मेरी आँखें और मेरा मन दोनों नित्य यहीं लगे रहेंगे।