2 Chronicles 7:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yah bhvan jo itana vishaal haai, usake pas se ane janevale chaakit hokar poochhenge ki yahova ne is desh aur is bhvan se aeesa kyon kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर एक व्यक्ति जो इस प्रतिष्ठित मन्दिर के पास से गुजरेगा, आश्चर्य करेगा। वे कहेंगे, ‘यहोवा ने ऐसा भयंकर काम इस देश और इस मन्दिर के साथ क्यों किया’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह विशाल भवन मलवा का ढेर हो जाएगा। यहां से गुजरने वाले राहगीर आश्चर्य करेंगे और पूछेंगे, “प्रभु ने इस देश तथा इस भवन के साथ यह व्यवहार क्यों किया?”
Hindi Bible HHBD
और यह भवन जो इतना विशाल है, उसके पास से आने जानेवाले चकित होकर पूछेंगे कि यहोवा ने इस देश और इस भवन से ऐसा क्यों किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह भवन जो इतना विशाल है, उसके पास से आने जाने वाले चकित होकर पूछेंगे, ‘यहोवा ने इस देश और इस भवन से ऐसा क्यों किया है?’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह भवन खंडहरों का ढेर होकर रह जाएगा. तब हर एक व्यक्ति, जो उनके पास से होकर जाएगा चकित हो सांस ऊपर खींच यह कह उठेगा, ‘क्यों उन्होंने याहवेह अपने परमेश्वर को भुला दिया था?’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह भवन जो इतना विशाल है, उसके पास से आने-जानेवाले चकित होकर पूछेंगे, ‘यहोवा ने इस देश और इस भवन से ऐसा क्यों किया है?’