2 Chronicles 7:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab log kahenge, ki un logon ne apane pitaron ke parameshvar yahova ko jo unako misra desh se nikal laya tha, tyagakar paraye devataon ko grahan kiya, aur unhen dajhadvat kee aur unakee upasana kee, is karan us ne yah sab vipaattai un par dalee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब लोग उत्तर देंगे, ‘क्योंकि इस्राएल के लोगों ने यहोवा’ परमेश्वर जिसकी आज्ञा का पालन उनके पूर्वज करते थे, उसकी आज्ञा पालन करने से इन्कार कर दिया। वह ही परमेश्वर है जो उन्हें मिस्र देश के बाहर ले आया। किन्तु इस्राएल के लोगों ने अन्य देवताओं को अपनाया। उन्होंने मूर्ति रूप में देवताओं की पूजा और सेवा की। यही कारण है कि यहोवा ने इस्राएल के लोगों पर इतना सब भयंकर घटित कराया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोग उन्‍हें यह बताएंगे, “क्‍योंकि इस्राएलियों ने अपने प्रभु परमेश्‍वर को, जो उनके पूर्वजों को मिस्र देश से निकाल कर लाया था, त्‍याग दिया था, और अन्‍य देवताओं को ग्रहण कर लिया था। उन्‍होंने उनकी आराधना की, उनकी सेवा की। इस कारण प्रभु ने उन पर यह विपत्ति का पहाड़ ढाहा है।” ’
Hindi Bible HHBD
तब लोग कहेंगे, कि उन लोगों ने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को जो उनको मिस्र देश से निकाल लाया था, त्यागकर पराये देवताओं को ग्रहण किया, और उन्हें दझाडवत की और उनकी उपासना की, इस कारण उस ने यह सब विपत्ति उन पर डाली है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब लोग कहेंगे, ‘उन लोगों ने अपने पितरों के परमेश्‍वर यहोवा को जो उनको मिस्र देश से निकाल लाया था, त्यागकर पराये देवताओं को ग्रहण किया, और उन्हें दण्डवत् की और उनकी उपासना की, इस कारण उसने यह सब विपत्ति उन पर डाली है।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन्हें बताया जाएगा, ‘याहवेह ने उनके पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाल लाया था. अब उन्होंने अन्य देवताओं का अनुसरण करने का निश्चय किया. उन्होंने उन देवताओं की सेवा और पूजा करनी आरंभ की. यही कारण है याहवेह ने उन पर यह सारी घोर विपत्ति डाल दी है.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब लोग कहेंगे, ‘उन लोगों ने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को जो उनको मिस्र देश से निकाल लाया था, त्याग कर पराए देवताओं को ग्रहण किया, और उन्हें दण्डवत् की और उनकी उपासना की, इस कारण उसने यह सब विपत्ति उन पर डाली है।’”