2 Chronicles 8:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne uparavale aur neechevale donon bethoron ko shaharapanah aur faattkon aur bedon se draddh kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने उच्च बेथोरोन और निम्न बेथोरोन के नगरों को पुनः बनाया। उसने उन नगरों को शक्तिशाली गढ़ बनाया। वे नगर मजबूत दीवारों, फाटकों और फाटकों में छड़ों वाले थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने निचला बेत-होरोन और उपरला बेत-होरोन का पुन: निर्माण किया। उसने इनके प्रवेश-द्वारों, शहरपनाहों और अर्गलाओं को बनाया और यों नगरों को दृढ़ किया।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने ऊपरवाले और नीचेवाले दोनों बेथोरोन को शहरपनाह और फाटकों और बेड़ों से दृढ़ किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने ऊपरवाले और नीचेवाले दोनों बेथोरोन को शहरपनाह और फाटकों और बेड़ों से दृढ़ किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके अलावा उन्होंने ऊंचे बेथ-होरोन और निचले बेथ-होरोन, को बनवाया. ये गढ़नगर थे, जिनमें शहरपनाह, फाटक और छड़ें बनाई गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने ऊपरवाले और नीचेवाले दोनों बेथोरोन को शहरपनाह और फाटकों और बेंड़ों से दृढ़ किया।