2 Chronicles 9:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur chhhon seeddhiyon kee donon alang men aek aek sinh khda hua bana tha, ve sab barah hue. kisee rajy men aeesa kabhee n bana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वहाँ छः सीढ़ियों से लगे बगल में बारह सिंहों की मूर्तियाँ खड़ी थीं। हर सीढ़ी की हर ओर एक सिंह था। इस प्रकार का सिंहासन किसी दूसरे राज्य में नहीं बना था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रत्‍येक सोपान के दोनों ओर खड़े हुए दो सिंह थे। इस प्रकार छ: सोपानों पर बारह सिंह थे। ऐसा सिंहासन किसी राज्‍य में कभी नहीं बना।
Hindi Bible HHBD
और छहों सीढ़ियों की दोनों अलंग में एक एक सिंह खड़ा हुअ बना था, वे सब बारह हुए। किसी राज्य में ऐसा कभी न बना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
छहों सीढ़ियों के दोनों ओर एक एक सिंह खड़ा हुआ बना था, वे सब बारह हुए। किसी राज्य में ऐसा कभी न बना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हर एक सीढ़ी के दोनों ओर खड़े हुए शेर गढ़े गए थे, कुल मिलाकर बारह शेर थे. इसके समान सिंहासन और किसी राज्य में नहीं बनवाया गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
छहों सीढ़ियों के दोनों ओर एक-एक सिंह खड़ा हुआ बना था, वे सब बारह हुए। किसी राज्य में ऐसा कभी न बना।