2 Chronicles 9:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usakee mej par ka bhojan dekha, aur usake karmacharee kis reeti baaittte aur usake tthaluae kis reeti khde rahate aur kaaise kaaise kapade paahine rahate haai, aur usake pilanevale kaaise haai, aur ve kaaise kapade paahine haai, aur vah kaaisee chaddhai haai jis se vah yahova ke bhvan ko jaya karata haai, jab us ne yah sab dekha, tab vah chakit ho gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने सुलैमान के मेज के भोजन को देखा और उसके बहुत से महत्वपूर्ण अधिकारियों को देखा। उसने देखा कि उसके सेवक कैसे कार्य कर रहे हैं और उन्होंने कैसे वस्त्र पहन रखे हैं उसने देखा कि उसके दाखमधु पिलाने वाले सेवक कैसे कार्य कर रहे हैं और उन्होंने कैसे वस्त्र पहने हैं उसने होमबलियों को देखा जिन्हें सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर में चढ़ाया था। जब शीबा की रानी ने इन सभी चीज़ों को देखा तो वह चकित रह गई!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दस्‍तर-ख्‍वान पर परोसा गया राजसी भोजन, उसके उच्‍चाधिकारियों के आसन, परिचारकों की सेवा और उनकी पोशाक, उसके साकी और उनकी पोशाक, तथा अग्‍नि-बलि जो वह प्रभु के भवन में चढ़ाता था, तब वह आश्‍चर्य से स्‍तब्‍ध रह गई।
Hindi Bible HHBD
और उसकी मेज पर का भोजन देखा, और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते और उसके ठहलुए किस रीति खड़े रहते और कैसे कैसे कपड़े पहिने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं, और वे कैसे कपड़े पहिने हैं, और वह कैसी चढ़ाई है जिस से वह यहोवा के भवन को जाया करता है, जब उस ने यह सब देखा, तब वह चकित हो गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसकी मेज पर का भोजन देखा, और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते, और उसके टहलुए किस रीति खड़े रहते और कैसे कैसे कपड़े पहिने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं और वे कैसे कपड़े पहिने हैं, और वह कैसी चढ़ाई है जिससे वह यहोवा के भवन को जाया करता है, जब उसने यह सब देखा, तब वह चकित हो गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनकी मेज़ का भोजन, अधिकारियों की बैठने की व्यवस्था, उनके सेवकों द्वारा की जा रही सेवा, उनके कपड़े, उनके दाखमधु परोसने वाले और उनकी वेशभूषा, और वह सीढ़ीनुमा रास्ता, जिसे वह याहवेह के भवन को जाया करते थे; देखा, वह हैरान रह गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसकी मेज पर का भोजन देखा, और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते, और उसके टहलुए किस रीति खड़े रहते और कैसे-कैसे कपड़े पहने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं, और वे कैसे कपड़े पहने हैं, और वह कैसी चढ़ाई है जिससे वह यहोवा के भवन को जाया करता है, जब उसने यह सब देखा, तब वह चकित हो गई।