2 Corinthians 1:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki ham apane vivek kee is gavahee par ghamand karate haai, ki jagat men aur vishosh karake tumhare beech hamara chaaritra parameshvar ke yogy aeesee paavitrata aur sachchai saahit tha, jo shaareerik gyaan se nahee, parantu parameshvar ke anugrah ke sath tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि हम अपने विवेक** की इस गवाही पर घमण्‍ड करते हैं, कि जगत में और विशेष करके तुम्‍हारे बीच हमारा चरित्र परमेश्‍वर के योग्‍य ऐसी पवित्रता और सच्‍चाई सहित था, जो शारीरिक ज्ञान से नहीं, परन्‍तु परमेश्‍वर के अनुग्रह के साथ था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमें इसका गर्व है कि हम यह बात साफ मन से कह सकते हैं कि हमने इस जगत के साथ और खासकर तुम लोगों के साथ परमेश्वर के अनुग्रह के अनुरूप व्यवहार किया है। हमने उस सरलता और सच्चाई के साथ व्यवहार किया है जो परमेश्वर से मिलती है न कि दुनियावी बुद्धि से।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हमें एक बात का गर्व है-हमारा अन्‍त:करण हमें विश्‍वास दिलाता है कि हमने मनुष्‍यों के साथ और विशेष कर आप लोगों के साथ जो व्‍यवहार किया है, वह संसार की बुद्धिमानी के अनुसार नहीं, बल्‍कि उस सच्‍चाई और ईमानदारी के अनुसार था जो परमेश्‍वर की कृपा का वरदान है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि हम अपने विवेक की इस गवाही पर घमण्ड करते हैं, कि जगत में और विशेष करके तुम्हारे बीच हमारा चरित्रा परमेश्वर के योग्य ऐसी पवित्राता और सच्चाई सहित था, जो शारीरिक ज्ञान से नहीं, परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह के साथ था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham log ke aapan antar aatma pe ghamanḍ hei. Ham log hardam pawitrta aur sachchaai se raha, khaas kar ke ham log tumhaar sañghe raha. Aur ham log ke Parmeshwar aapan daya se, naa ki dunia ke rakam, rasta dekhaais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि हम अपने विवेक की इस गवाही पर घमण्ड करते हैं, कि जगत में और विशेष करके तुम्हारे बीच, हमारा चरित्र परमेश्‍वर के योग्य ऐसी पवित्रता और सच्‍चाई सहित था, जो शारीरिक ज्ञान से नहीं परन्तु परमेश्‍वर के अनुग्रह के साथ था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह हमारा गर्व अर्थात् हमारे विवेक की साक्षी है कि हमने इस संसार में, विशेषकर तुम्हारे प्रति, शारीरिक ज्ञान के अनुसार नहीं बल्कि परमेश्‍वर के अनुग्रह के अनुसार, भक्‍तिपूर्ण खराई और सच्‍चाई से आचरण किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये हमारे गर्व करने का कारण यह है: हमारी अंतरात्मा की पुष्टि कि हमारे शारीरिक जीवन में, विशेष रूप से तुम्हारे संबंध में हमारा व्यवहार परमेश्वर द्वारा दी गई पवित्रता तथा सच्चाई सहित रहा है. यह सांसारिक ज्ञान का नहीं परंतु मात्र परमेश्वर के अनुग्रह का परिणाम था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि हम अपने विवेक की इस गवाही पर घमण्ड करते हैं, कि जगत में और विशेष करके तुम्हारे बीच हमारा चरित्र परमेश्वर के योग्य ऐसी पवित्रता और सच्चाई सहित था, जो शारीरिक ज्ञान से नहीं, परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह के साथ था।