2 Corinthians 1:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur naheen naheen bhee karoon? parameshvar sachcha gavah haai, ki hamare us vachan men jo tum se kaha han aur naheen danon pai naheen jateen.
Hindi 2017 (नया नियम)
परमेश्वर सच्चा गवाह है, कि हमारे उस वचन में जो तुम से कहा ‘हाँ’ और ‘नहीं’ दोनों पाई नहीं जातीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर विश्वसनीय है और वह इसकी साक्षी देगा कि तुम्हारे प्रति हमारा जो वचन है एक साथ “हाँ” और “ना” नहीं कहता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर की सच्चाई की शपथ! मैंने आप लोगों को जो सन्देश दिया, उसमें कभी ‘हां’ और कभी ‘नहीं’-जैसी बात नहीं है;
Hindi Bible HHBD
और नहीं नहीं भी करूं? परमेश्वर सच्चा गवाह है, कि हमारे उस वचन में जो तुम से कहा हां और नहीं दानों पाई नहीं जातीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar pe bharosa hei, aur ham pe bhi, jab ham bolta hei ki hamaar jawaab hardam ‘Haañ” rahi “Naa” kabhi nai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर सच्चा गवाह है कि हमारे उस वचन में जो तुम से कहा ‘हाँ’ और ‘नहीं’ दोनों नहीं पाए जाते।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जिस प्रकार परमेश्वर विश्वासयोग्य है, उसी प्रकार तुम्हारे प्रति हमारे वचन में “हाँ” और “नहीं” दोनों एक साथ नहीं पाए जाते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस प्रकार निःसंदेह परमेश्वर विश्वासयोग्य हैं, उसी प्रकार हमारी बातों में भी “हां” का मतलब हां और “ना” का मतलब ना ही होता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर विश्वासयोग्य है, कि हमारे उस वचन में जो तुम से कहा ‘हाँ’ और ‘नहीं’ दोनों पाए नहीं जाते।