2 Corinthians 1:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
baran ham ne apane man men samajh liya tha, ki ham par mratyu kee agyaa ho chukee haai ki ham apana bhrosa n rakhe, baran parameshvar ka jo mare huon ko jilata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
वरन् हम ने अपने मन में समझ लिया था, कि हम पर मृत्‍यु की आज्ञा हो चुकी है कि हम अपना भरोसा न रखें, वरन् परमेश्‍वर का जो मरे हुओं को जिलाता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हाँ अपने-अपने मन में हमें ऐसा लगता था जैसे हमें मृत्युदण्ड दिया जा चुका है ताकि हम अपने आप पर और अधिक भरोसा न रख कर उस परमेश्वर पर भरोसा करें जो मरे हुए को भी फिर से जिला देता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और हम यह समझ रहे थे कि हमें प्राणदण्‍ड मिल चुका है। यह इसलिए हुआ कि हम अपने पर नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर पर भरोसा रखें, जो मृतकों को पुनर्जीवित करता है।
Hindi Bible HHBD
बरन हम ने अपने मन में समझ लिया था, कि हम पर मृत्यु की आज्ञा हो चुकी है कि हम अपना भरोसा न रखें, बरन परमेश्वर का जो मरे हुओं को जिलाता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hiañ tak ki, ham log ke laga ki ham sab mar jaayga. Lekin eise bhais ki ham log apne aap pe biswaas kare ke badle Parmeshwar pe biswaas kare laga, jon mara log ke jinda kare hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वरन् हम ने अपने मन में समझ लिया था कि हम पर मृत्यु की आज्ञा हो चुकी है, ताकि हम अपना भरोसा न रखें वरन् परमेश्‍वर का जो मरे हुओं को जिलाता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
बल्कि हमें ऐसा लग रहा था मानो हम पर मृत्युदंड की आज्ञा हो चुकी हो। यह इसलिए था कि हम स्वयं पर नहीं बल्कि परमेश्‍वर पर भरोसा रखें जो मृतकों को जिलाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हमें ऐसा लग रहा था, मानो हम पर दंड की आज्ञा ही प्रसारित हो चुकी है. यह इसलिये हुआ कि हम स्वयं पर नहीं परंतु परमेश्वर में विश्वास स्थिर रखें, जो मरे हुओं को जीवित करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वरन् हमने अपने मन में समझ लिया था, कि हम पर मृत्यु की सजा हो चुकी है कि हम अपना भरोसा न रखें, वरन् परमेश्वर का जो मरे हुओं को जिलाता है।