2 Corinthians 10:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki ham tumhare sivanon se age baddhkar susamachar sunaae, aur yah nahee, ki ham auron kee seema ke bheetar bane banaae kamon par ghamand karen.
Hindi 2017 (नया नियम)
कि हम तुम्‍हारे सिवानों से आगे बढ़कर सुसमाचार सुनाएँ, और यह नहीं, कि हम औरों की सीमा के भीतर बने बनाए कामों पर घमण्‍ड करें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इससे तुम्हारे क्षेत्र से आगे भी हम सुसमाचार का प्रचार कर पायेंगे। किसी अन्य को जो काम सौंपा गया था उस क्षेत्र में अब तक जो काम हो चुका है हम उसके लिये शेखी नहीं बघारते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और हम अन्‍य दूरवर्त्ती क्षेत्रों में शुभ समाचार का प्रचार करेंगे। इस तरह दूसरों के क्षेत्र में जो कार्य हो चुका है, हमें उस पर गर्व करने की जरूरत नहीं होगी।
Hindi Bible HHBD
कि हम तुम्हारे सिवानों से आगे बढ़कर सुसमाचार सुनाएं, और यह नहीं, कि हम औरों की सीमा के भीतर बने बनाए कामों पर घमण्ड करें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab ham susamaachaar ke aur sab jagha parchaar kare sakega, jahañ duusar ke kaam jon pahile se bhais hei, uske sammaan ham nai lega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ताकि हम तुम्हारी सीमा से आगे बढ़कर सुसमाचार सुनाएँ, और यह नहीं कि हम दूसरों की सीमा के भीतर बने बनाए कामों पर घमण्ड करें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ताकि हम तुम्हारे क्षेत्रों से बाहर सुसमाचार सुनाएँ, न कि दूसरों के कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों पर गर्व करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और हम तुम्हारी सीमाओं से परे दूर-दूर क्षेत्रों में भी ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार करें. हम नहीं चाहते कि हम किसी अन्य क्षेत्र में अन्य व्यक्ति द्वारा पहले ही किए जा चुके काम का गर्व करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कि हम तुम्हारी सीमा से आगे बढ़कर सुसमाचार सुनाएँ, और यह नहीं, कि हम औरों की सीमा के भीतर बने बनाए कामों पर घमण्ड करें।