2 Corinthians 10:2 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain yah binatee karata hoo, ki tumhare samhane mujhe nirbhy hokar sahas karana n pade jaaisa maain kitanon par jo ham ko shareer ke anusar chalanevale samajhte haai, veerata dikhane ka vichar karata hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
मैं यह विनती करता हूँ, कि तुम्‍हारे साम्‍हने मुझे निर्भय होकर साहस करना न पड़े; जैसा मैं कितनों पर जो हम को शरीर के अनुसार चलनेवाले समझते हैं, वीरता दिखाने का विचार करता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब मेरी तुमसे प्रार्थना है कि जब मैं तुम्हारे बीच होऊँ तो उसी विश्वास के साथ वैसी निर्भयता दिखाने को मुझ पर दबाव मत डालना जैसी कि मेरे विचार में मुझे कुछ उन लोगों के विरुद्ध दिखानी होगी जो सोचते हैं कि हम एक संसारी जीवन जीते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं आप लोगों से अनुरोध कर रहा हूँ-आप ऐसा करें कि आप लोगों के साथ रहते समय मुझे निर्भीकता न दिखलानी पड़े, क्‍योंकि जो लोग समझते हैं कि हम सांसारिक मनुष्‍य की तरह आचरण करते हैं, मैंने उनके साथ कठोर व्‍यवहार करने का संकल्‍प किया है।
Hindi Bible HHBD
मैं यह बिनती करता हूं, कि तुम्हारे साम्हने मुझे निर्भय होकर साहस करना न पड़े; जैसा मैं कितनों पर जो हम को शरीर के अनुसार चलनेवाले समझते हैं, वीरता दिखाने का विचार करता हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh log bolin raha ki ham log i dunia ke log ke rakam chalta hei. To jab ham aayga, ham sochta hei hamme majbuuti aur kaṛaai se ulog se baat kare ke paṛi. Hamme i rakam tumse byohaar kare ke majbuur nai karo.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं यह विनती करता हूँ कि तुम्हारे सामने मुझे निर्भय होकर साहस करना न पड़े, जैसा मैं कुछ लोगों पर जो हम को शरीर के अनुसार चलनेवाले समझते हैं, साहस दिखाने का विचार करता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मेरी यह विनती है कि जब मैं आऊँ तो मुझे दृढ़ निश्‍चय के साथ ऐसा साहस दिखाना न पड़े जैसा साहस मैं उनके प्रति दिखाने के लिए सोचता हूँ जो हमें शरीर के अनुसार चलनेवाले समझते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी विनती यह है: जब मैं वहां आऊं तो मुझे उनके प्रति, जो यह सोचते हैं कि हमारी जीवनशैली सांसारिक है, वह कठोरता दिखानी न पड़े जिसकी मुझसे आशा की जाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं यह विनती करता हूँ, कि तुम्हारे सामने मुझे निर्भय होकर साहस करना न पड़े; जैसा मैं कितनों पर जो हमको शरीर के अनुसार चलनेवाले समझते हैं, वीरता दिखाने का विचार करता हूँ।