2 Corinthians 10:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki yadi maain us aadhaikar ke vishay men aur bhee ghamand dikhau, jo prabhu ne tumhare bigadne ke liye naheen par banane ke liye hamen diya haai, to lajjait n hoonga.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि यदि मैं उस अधिकार के विषय में और भी घमण्‍ड दिखाऊँ, जो प्रभु ने तुम्‍हारे बिगाड़ने के लिये नहीं पर बनाने के लिये हमें दिया है, तो लज्‍जित न हूँगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यदि मैं अपने उस अधिकार के विषय में कुछ और गर्व करूँ, जिसे प्रभु ने हमें तुम्हारे विनाश के लिये नहीं बल्कि आध्यात्मिक निर्माण के लिये दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपके विनाश के लिए नहीं, बल्‍कि आपके आध्‍यात्‍मिक निर्माण के लिए हमें प्रभु से जो अधिकार मिला है, यदि मैं उस पर कुछ अधिक गर्व कर रहा हूँ, तो मुझे इस बात की कोई लज्‍जा नहीं है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि यदि मैं उस अधिकार के विषय में और भी घमण्ड दिखाऊं, जो प्रभु ने तुम्हारे बिगाड़ने के लिये नहीं पर बनाने के लिये हमें दिया है, तो लज्जित न हूंगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaahe ke u adhikaar ke waaste agar ham bhi ghamanḍ karega jon ke Prabhu tumme bigṛe ke waaste nai lekin tumme achchha bane ke waaste dees hei, to hamme saram nai lagi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि यदि मैं उस अधिकार के विषय में और भी घमण्ड दिखाऊँ, जो प्रभु ने तुम्हारे बिगाड़ने के लिये नहीं पर बनाने के लिये हमें दिया है, तो लज्जित न हूँगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यदि मैं उस अधिकार के विषय में कुछ अधिक गर्व करूँ, जो प्रभु ने तुम्हारे विनाश के लिए नहीं बल्कि उन्‍नति के लिए हमें दिया है, तो मैं लज्‍जित नहीं होऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि मैं उस अधिकार का कुछ अधिक ही गर्व करता हूं, जो प्रभु ने मुझे तुम्हारे निर्माण के लिए सौंपा है, न कि तुम्हारे विनाश के लिए, तो उसमें मुझे कोई लज्जा नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि यदि मैं उस अधिकार के विषय में और भी घमण्ड दिखाऊँ, जो प्रभु ने तुम्हारे बिगाड़ने के लिये नहीं पर बनाने के लिये हमें दिया है, तो लज्जित न होऊँगा।