2 Corinthians 11:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu jo maain karata hoo, vahee karata rahoonga ki jo log danv ddoonddhte haai, unhen maain danv pane doo, taki jis bat men ve ghamand karate haai, us men ve hamare hee saman ttharen.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्तु जो मैं करता हूँ, वही करता रहूँगा; कि जो लोग दाँव ढूँढ़ते हैं, उन्हें मैं दाँव पाने दूं, ताकि जिस बात में वे घमण्ड करते हैं, उसमें वे हमारे ही समान ठहरें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जो मैं कर रहा हूँ उसे तो करता ही रहूँगा; ताकि उन तथाकथित प्रेरितों के गर्व को, जो गर्व करने का कोई ऐसा बहाना चाहते हैं जिससे वे भी उन कामों में हमारे बराबर समझे जा सकें जिनका उन्हें गर्व है; मैं उनके उस गर्व को समाप्त कर सकूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं जो करता आ रहा हूँ, वही करता जाऊंगा, जिससे उन तथाकथित प्रेरितों को इस बात पर गर्व करने का मौका न मिले कि वे प्रचार-कार्य में मेरे बराबर हैं;
Hindi Bible HHBD
परन्तु जो मैं करता हूं, वही करता रहूंगा; कि जो लोग दांव ढूंढ़ते हैं, उन्हें मैं दांव पाने दूं, ताकि जिस बात में वे घमण्ड करते हैं, उस में वे हमारे ही समान ठहरें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin jon ham hardam karta raha wahi karte rahega. Tab ulog u cheej pe ghamanḍ nai kare paai jon cheej ham log karta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जो मैं करता हूँ, वही करता रहूँगा कि जो लोग दाँव ढूँढ़ते हैं उन्हें मैं दाँव पाने न दूँ, ताकि जिस बात में वे घमण्ड करते हैं, उसमें वे हमारे ही समान ठहरें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं जो कर रहा हूँ वही करता रहूँगा ताकि मैं उनको यह घमंड करने का अवसर न दूँ कि वे हमारे ही समान हैं; वे ऐसे ही अवसर को खोज रहे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं जो कुछ कर रहा हूं, वही करता जाऊंगा कि उन व्यक्तियों की इस विषय में गर्व करने की सारी सम्भावनाएं समाप्त हो जाएं कि वे भी वही काम कर रहे हैं, जो हम कर रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जो मैं करता हूँ, वही करता रहूँगा; कि जो लोग दाँव ढूँढ़ते हैं, उन्हें मैं दाँव पाने न दूँ, ताकि जिस बात में वे घमण्ड करते हैं, उसमें वे हमारे ही समान ठहरें।