2 Corinthians 11:2 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki maain tumhare vishay me ishvareey dhaun lagaae rahata hoo, isaaliye ki maain ne aek hee puroosh se tumharee bat lagai haai, ki tumhen pavitra kunvaree kee nai maseeh ko saunp doon.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्योंकि मैं तुम्हारे विषय में ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूँ, इसलिये कि मैं ने एक ही पुरूष से तुम्हारी बात लगाई है, कि तुम्हें पवित्र कुँवारी की नाई मसीह को सौंप दूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि मैं तुम्हारे लिये ऐसी सजगता के साथ, जो परमेश्वर से मिलती है, सजग हूँ। मैंने तुम्हारी मसीह से सगाई करा दी है ताकि तुम्हें एक पवित्र कन्या के समान उसे अर्पित कर सकूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं जितनी तत्परता से आप लोगों की चिन्ता करता हूँ, वह परमेश्वर की चिन्ता-जैसी है। मैंने आपके एकमात्र दूल्हे मसीह के साथ आपकी सगाई सम्पन्न की, जिससे मैं आप को पवित्र कुआँरी की तरह उनके सामने प्रस्तुत कर सकूँ।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मैं तुम्हारे विषय मे ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूं, इसलिये कि मैं ने एक ही पुरूष से तुम्हारी बात लगाई है, कि तुम्हें पवित्रा कुंवारी की नाई मसीह को सौंप दूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham tumhaar waaste soch karta hei wahi rakam jeise Parmeshwar kare hei. Tum to ek kuaari dulhin ke rakam raha jon ke ham khali Krisṭ ke waaste chuna raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मैं तुम्हारे विषय में ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूँ, इसलिये कि मैं ने एक ही पुरुष से तुम्हारी बात लगाई है कि तुम्हें पवित्र कुँवारी के समान मसीह को सौंप दूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं तुम्हारे लिए ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूँ, क्योंकि मैंने तुम्हारी बात एक ही पुरुष अर्थात् मसीह से लगाई है कि तुम्हें एक पवित्र कुँवारी के समान उसे सौंप दूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे लिए मेरी प्रेम की धुन ठीक वैसी ही है जैसी परमेश्वर की. तुम उस पवित्र कुंवारी जैसे हो, जिसकी मंगनी मैंने एकमात्र वर—मसीह येशु—को सौंपने के उद्देश्य से की है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मैं तुम्हारे विषय में ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूँ, इसलिए कि मैंने एक ही पुरुष से तुम्हारी बात लगाई है, कि तुम्हें पवित्र कुँवारी के समान मसीह को सौंप दूँ।