2 Corinthians 11:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
teen bar maain ne benteen khai aek bar patthravah kiya gaya teen bar jahaj jin par maain chaddha tha, toott gaae aek raj din maain ne samudra men katta.
Hindi 2017 (नया नियम)
तीन बार मैं ने बेंते खाई; एक बार पत्‍थरवाह किया गया; तीन बार जहाज जिन पर मैं चढ़ा था, टूट गए; एक रात दिन मैं ने समुद्र में काटा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तीन-तीन बार लाठियों से पीटा गया हूँ। एक बार तो मुझ पर पथराव भी किया गया। तीन बार मेरा जहाज़ डूबा। एक दिन और एक रात मैंने समुद्र के गहरे जल में बिताई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तीन बार बेंतों से पीटा और एक बार पत्‍थरों से मारा गया। तीन बार ऐसा हुआ कि जिस जलयान पर मैं यात्रा कर रहा था, वह टूट गया और एक बार वह पूरे चौबीस घण्‍टे खुले समुद्र पर इधर-उधर बहता रहा।
Hindi Bible HHBD
तीन बार मैं ने बेंतेें खाई; एक बार पत्थरवाह किया गया; तीन बार जहाज जिन पर मैं चढ़ा था, टूट गए; एक राज दिन मैं ने समुद्र में काटा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Teen dafe Romi log hamme ek baṛa ḍañḍa se maarin, aur ek dafe hamaar dusman hamme patthar se maaris. Teen dafe ham jahaaj meñ ḍuube se bacha, aur ek din aur ek raat samundar meñ bitaay ke paṛa.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तीन बार मैं ने बेंतें खाईं; एक बार मुझ पर पथराव किया गया; तीन बार जहाज, जिन पर मैं चढ़ा था, टूट गए; एक रात–दिन मैं ने समुद्र में काटा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तीन बार मुझे बेंतों से पीटा गया, एक बार मुझ पर पथराव हुआ, तीन बार मेरा जहाज़ दुर्घटनाग्रस्त हुआ, मैंने एक रात और एक दिन समुद्र में काटा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तीन बार मैं बेंत से पीटा गया, एक बार मेरा पथराव किया गया और तीन बार मेरा जलयान ध्वस्त हुआ, एक रात तथा एक दिन मुझे समुद्र में व्यतीत करना पड़ा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तीन बार मैंने बेंतें खाई; एक बार पथराव किया गया; तीन बार जहाज जिन पर मैं चढ़ा था, टूट गए; एक रात दिन मैंने समुद्र में काटा।