2 Corinthians 12:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
dekho, maain teesaree bar tumhare pas ane ko taaiyar hoo, aur maain tum par koi bhar n rakoonga kyonaki maain tumharee sampati nahee, baran tum hee ko chahata hoon: kyonaki ladke-balon ko mata-pita ke liye dhan battorana n chaahia, par mata-apita ko ladke-balon ke liye.
Hindi 2017 (नया नियम)
देखो, मैं तीसरी बार तुम्‍हारे पास आने को तैयार हूँ, और मैं तुम पर कोई भार न रखूंगा; क्‍योंकि मैं तुम्‍हारी सम्‍पत्ति नहीं, वरन् तुम ही को चाहता हूँ: क्‍योंकि बच्चों को माता-पिता के लिये धन बटोरना न चाहिए, पर माता-पिता को बच्चों के लिये।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देखो, तुम्हारे पास आने को अब मैं तीसरी बार तैयार हूँ। पर मैं तुम पर किसी तरह का बोझ नहीं बनूँगा। मुझे तुम्हारी सम्पत्तियों की नहीं तुम्हारी चाहत है। क्योंकि बच्चों को अपने माता-पिता के लिये कोई बचत करने की आवश्यकता नहीं होती बल्कि अपने बच्चों के लिये माता-पिता को ही बचत करनी होती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब मैं तीसरी बार आप लोगों के यहाँ आने की तैयारियाँ कर रहा हूँ, और आप के लिए भार नहीं बनूँगा; क्‍योंकि मैं आप लोगों को चाहता हूँ, आपकी सम्‍पत्ति को नहीं। बच्‍चों को अपने माता-पिता के लिए धन एकत्र करना नहीं चाहिए, बल्‍कि माता-पिता को अपने बच्‍चों के लिए।
Hindi Bible HHBD
देखो, मैं तीसरी बार तुम्हारे पास आने को तैयार हूं, और मैं तुम पर कोई भार न रखूंगा; क्योंकि मैं तुम्हारी सम्पत्ति नहीं, बरन तुम ही को चाहता हूं: क्योंकि लड़के- बालों को माता- पिता के लिये धन बटोरना न चाहिए, पर माता- पिता को लड़के- बालों के लिये।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham tisra dafe tumhaar lage aay ke taiyaari karta hei. Lekin ham tum pe bojha nai banega. Kaahe ke ham tumhaar koi cheej ke nai mañgta hei khali ham tumme chaahta hei. Laṛkan ke maañ-baap ke waaste parband nai kare ke hei, lekin maañ-baap ke aapan laṛkan ke ṭheek se dekh bhaal kare ke hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, मैं तीसरी बार तुम्हारे पास आने को तैयार हूँ, और मैं तुम पर कोई भार न रखूँगा, क्योंकि मैं तुम्हारी सम्पत्ति नहीं वरन् तुम ही को चाहता हूँ। क्योंकि बच्‍चों को माता–पिता के लिये धन बटोरना नहीं चाहिए, पर माता–पिता को बच्‍चों के लिये।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
देखो, मैं तीसरी बार तुम्हारे पास आने को तैयार हूँ, और मैं तुम पर बोझ नहीं बनूँगा; क्योंकि मैं तुम्हारी वस्तुओं को नहीं बल्कि तुम्हें चाहता हूँ। बच्‍चों को माता-पिता के लिए नहीं बल्कि माता-पिता को बच्‍चों के लिए धन इकट्ठा करना चाहिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तीसरी बार वहां आने के लिए तैयार हूं. मैं तुम्हारे लिए बोझ नहीं बनूंगा. मेरी रुचि तुम्हारी संपत्ति में नहीं, स्वयं तुममें है. संतान से यह आशा नहीं की जाती कि वे माता-पिता के लिए कमाएं—संतान के लिए माता-पिता कमाते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब, मैं तीसरी बार तुम्हारे पास आने को तैयार हूँ, और मैं तुम पर कोई भार न रखूँगा; क्योंकि मैं तुम्हारी सम्पत्ति नहीं, वरन् तुम ही को चाहता हूँ। क्योंकि बच्चों को माता-पिता के लिये धन बटोरना न चाहिए, पर माता-पिता को बच्चों के लिये।