2 Corinthians 12:21 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur mera parameshvar kaheen mere fir se tumhare yahan ane par mujh par dabav dale aur mujhe bahuton ke liye fir shaek karana pade, jinhon ne pahile pap kiya tha, aur us gande kam, aur vyaabhaichar, aur luchapan se, jo unhon ne kiya, man naheen firaya..
Hindi 2017 (नया नियम)
और मेरा परमेश्‍वर कहीं मेरे फिर से तुम्‍हारे यहाँ आने पर मुझ पर दबाव डाले और मुझे बहुतों के लिये फिर शोक करना पड़े, जिन्‍हों ने पहले पाप किया था, और उस गन्‍दे काम, और व्‍यभिचार, और लुचपन से, जो उन्होंने किया, मन नहीं फिराया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मुझे डर है कि जब मैं फिर तुमसे मिलने आऊँ तो तुम्हारे सामने मेरा परमेश्वर कहीं मुझे लज्जित न करे; और मुझे उन बहुतों के लिए विलाप न करना पड़े जिन्होंने पहले पाप किये हैं और अपवित्रता, व्यभिचार तथा भोग-विलास में डूबे रहने के लिये पछतावा नहीं किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कहीं ऐसा न हो कि मेरे आपके यहाँ पहुँचने पर मेरा परमेश्‍वर मुझे फिर आपके सामने नीचा दिखाए और मुझे उन बहुसंख्‍यक लोगों के लिए शोक मनाना पड़े, जिन्‍होंने पहले पाप किया और अपनी अशुद्धता, व्‍यभिचार और लम्‍पटता के लिए पश्‍चात्ताप नहीं किया है।
Hindi Bible HHBD
और मेरा परमेश्वर कहीं मेरे फिर से तुम्हारे यहां आने पर मुझ पर दबाव डाले और मुझे बहुतों के लिये फिर शोक करना पड़े, जिन्हों ने पहिले पाप किया था, और उस गन्दे काम, और व्यभिचार, और लुचपन से, जो उन्हों ने किया, मन नहीं फिराया।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamme ḍar hei ki Parmeshwar hamme sarminda kari jab ham tumhaar lage fir se aayga. Ham roy mañgta hei kaahe ke tum meñ se ketna log aapan puraana paap nai chhoṛa hei. Tum abhi bhi weisan kaam karta hei jon neech, gira aur saram waala kaam hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और कहीं ऐसा न हो कि मेरा परमेश्‍वर मेरे फिर से तुम्हारे यहाँ आने पर मुझ पर दबाव डाले और मुझे बहुतों के लिये फिर शोक करना पड़े, जिन्होंने पहले पाप किया था और गन्दे काम और व्यभिचार और लुचपन से, जो उन्होंने किया, मन नहीं फिराया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मुझे डर है, कहीं ऐसा न हो कि जब मैं फिर से आऊँ तो मेरा परमेश्‍वर मुझे तुम्हारे सामने लज्‍जित करे, और मैं उन बहुतों के लिए शोक करूँ जिन्होंने पाप किया है और अपनी अशुद्धता, व्यभिचार और कामुकता के कार्यों से पश्‍चात्ताप नहीं किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मुझे डर है कि मेरे वहां दोबारा आने पर कहीं मेरे परमेश्वर तुम्हारे सामने मेरी प्रतिष्ठा भंग न कर दें और मुझे तुममें से अनेक के अतीत में किए गए पापों तथा उनके अशुद्धता, गैर-कानूनी तथा कामुकता भरे स्वभाव के लिए पश्चाताप न करने के कारण शोक करना पड़े.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और कहीं ऐसा न हो कि जब मैं वापस आऊँगा, मेरा परमेश्वर मुझे अपमानित करे और मुझे बहुतों के लिये फिर शोक करना पड़े, जिन्होंने पहले पाप किया था, और उस गंदे काम, और व्यभिचार, और लुचपन से, जो उन्होंने किया, मन नहीं फिराया।