2 Corinthians 12:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur isaliye ki maain prakashaen kee bahutayat se fool n jau, mere shareer men aek kantta chubhaya gaya arthata shautan ka aek doot ki mujhe ghoose mare taaki maain fool n jaun.
Hindi 2017 (नया नियम)
और इसलिये कि मैं प्रकाशों की बहुतायत से फूल न जाऊँ, मेरे शरीर में एक काँटा चुभाया गया अर्थात् शैतान का एक दूत कि मुझे घूँसे मारे ताकि मैं फूल न जाऊँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
असाधारण दैवी संदेशों के कारण मुझे कोई गर्व न हो जाये इसलिए एक काँटा मेरी देह में चुभाया गया है। जो शैतान का दूत है, वह मुझे दुखता रहता है ताकि मुझे बहुत अधिक घमण्ड न हो जाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझ पर बहुत-से ईश्वरीय प्रकाशन प्रकट किए गए हैं। मैं इन पर घमण्ड न करूँ, इसलिए मेरे शरीर में एक कांटा चुभा दिया गया है। मुझे शैतान का दूत मिला है, ताकि वह मुझे घूंसे मारता रहे और मैं घमण्ड न करूँ।
Hindi Bible HHBD
और इसलिये कि मैं प्रकाशों की बहुतायत से फूल न जाऊं, मेरे शरीर में एक कांटा चुभाया गया अर्थात् शैतान का एक दूत कि मुझे घूसे मारे ताकि मैं फूल न जाऊं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur haañ, ham u sab sundar cheej ke baat karta hei jon ham dekha raha. Saitaan ke ek ainjal bheja gais raha ki u hamme bahut dukh dei, ki jisse ham ghamanḍ nai kari.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कि मैं प्रकाशनों की बहुतायत से फूल न जाऊँ, मेरे शरीर में एक काँटा चुभाया गया, अर्थात् शैतान का एक दूत कि मुझे घूँसे मारे ताकि मैं फूल न जाऊँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और प्रकाशनों की अधिकता के कारण कहीं मैं घमंड न करने लगूँ, इसलिए मेरी देह में एक काँटा चुभाया गया है, अर्थात् शैतान का एक दूत कि वह मुझे घूँसे मारे, ताकि मैं घमंड न करूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे अद्भुत प्रकाशनों की श्रेष्ठता के कारण मुझे अपनी बड़ाई करने से रोकने के उद्देश्य से मेरे शरीर में एक कांटा लगाया गया है—मुझे कष्ट देते रहने के लिए शैतान का एक अपदूत—कि मैं अपनी बड़ाई न करूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इसलिए कि मैं प्रकाशनों की बहुतायत से फूल न जाऊँ, मेरे शरीर में एक काँटा चुभाया गया अर्थात् शैतान का एक दूत कि मुझे घूँसे मारे ताकि मैं फूल न जाऊँ।