2 Corinthians 13:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah nirbalata ke karan kroos par chaddhaya to gaya, taubhee parameshvar kee samarth se jeevit haai, ham bhee to us men nirbal haain parantu parameshvar kee samarth se jo tumhare liye haai, usake sath jeeaenge.
Hindi 2017 (नया नियम)
वह निर्बलता के कारण क्रूस पर चढ़ाया तो गया, तौभी परमेश्‍वर की सामर्थ से जीवित है, हम भी तो उसमें निर्बल हैं; परन्‍तु परमेश्‍वर की सामर्थ से जो तुम्‍हारे लिये है, उसके साथ जीएँगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सच है कि उसे उसकी दुर्बलता के कारण क्रूस पर चढ़ाया गया किन्तु अब वह परमेश्वर की शक्ति के कारण ही जी रहा है। यह भी सच है कि मसीह में स्थित हम निर्बल हैं किन्तु तुम्हारे लाभ के लिए परमेश्वर की शक्ति के कारण हम उसके साथ जीयेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह सच है कि वह दुर्बलता में क्रूस पर चढ़ाये गए, किन्‍तु वह परमेश्‍वर के सामर्थ्य द्वारा जीवित हैं। हम उनकी तरह दुर्बल हैं, किन्‍तु आप अनुभव करेंगे कि हम परमेश्‍वर के सामर्थ्य द्वारा मसीह के साथ जीवित हैं।
Hindi Bible HHBD
वह निर्बलता के कारण क्रूस पर चढ़ाया तो गया, तौभी परमेश्वर की सामर्थ से जीवित है, हम भी तो उस में निर्बल हैं; परन्तु परमेश्वर की सामर्थ से जो तुम्हारे लिये है, उसके साथ जीएंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaahe ke jab uske kros pe chaṛhaawa gay raha, tab u kamjor raha, ab u Parmeshwar ke sakti se rahe hei. Ham sab kamjor hei, jeise Krisṭ raha. Lekin tum dekhega ki ham sab Parmeshwar ke sakti se rahega, jeise Krisṭ rahe hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह निर्बलता के कारण क्रूस पर चढ़ाया तो गया, तौभी परमेश्‍वर की सामर्थ्य से जीवित है। हम भी उसमें निर्बल हैं, परन्तु परमेश्‍वर की सामर्थ्य से जो तुम्हारे लिये है, उसके साथ जीएँगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वास्तव में वह निर्बलता में क्रूस पर चढ़ाया तो गया, फिर भी परमेश्‍वर के सामर्थ्य से जीवित है। हम भी उसमें निर्बल तो हैं, परंतु परमेश्‍वर के उस सामर्थ्य से जो तुम्हारे लिए है, हम उसके साथ जीएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वास्तव में वह दुर्बलता की अवस्था में ही क्रूसित किए गए, फिर भी वह परमेश्वर के सामर्थ्य में जीवित हैं. निःसंदेह हम उनमें कमजोर हैं, फिर भी हम तुम्हारे लिए परमेश्वर के सक्रिय सामर्थ्य के कारण उनके साथ जीवित रहेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह निर्बलता के कारण क्रूस पर चढ़ाया तो गया, फिर भी परमेश्वर की सामर्थ्य से जीवित है, हम भी तो उसमें निर्बल हैं; परन्तु परमेश्वर की सामर्थ्य से जो तुम्हारे लिये है, उसके साथ जीएँगे।