2 Corinthians 13:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
apane praan ko parakho, ki vishvas men ho ki naheen apane ap ko jancho, kya tum apane vishay men yah naheen janate, ki yeeshu maseeh tum men haai? naheen to tum nikamme nikale ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
अपने प्राण को परखो, कि विश्‍वास में हो कि नहीं; अपने आप को जाँचो, क्‍या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम निकम्‍मे निकले हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह देखने के लिए अपने आप को परखो कि क्या तुम विश्वासपूर्वक जी रहे हो। अपनी जाँच पड़ताल करो अथवा क्या तुम नहीं जानते कि वह यीशु मसीह तुम्हारे भीतर ही है। यदि ऐसा नहीं है, तो तुम इस परीक्षा में पूरे नहीं उतरे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप लोग अपनी ही परीक्षा ले कर देखें कि आप विश्‍वास के अनुरूप जीवन बिताते हैं या नहीं। आप लोग अपनी ही जांच करें। क्‍या आप अपने को नहीं पहचानते कि येशु मसीह आप लोगों में क्रियाशील हैं? यदि नहीं, तो आप जांच में खोटे निकले!
Hindi Bible HHBD
अपने प्राण को परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आप को जांचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Apne aap ke parkho, aur dekho ki kaa sachmuch meñ hei ya nai. Agar tum paas hoy gaya, tab tum dekhega ki Krisṭ tum meñ rahe hei. Lekin agar Krisṭ tum meñ nai rahe hei, tab tum haar gaya hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपने आप को परखो कि विश्‍वास में हो कि नहीं। अपने आप को जाँचो। क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम जाँच में निकम्मे निकले हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अपने आपको परखो कि तुम विश्‍वास में हो या नहीं। अपने आपको जाँचो! या क्या तुम अपने विषय में नहीं जानते कि यीशु मसीह तुममें है? यदि नहीं तो तुम निकम्मे हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
स्वयं को परखो कि तुम विश्वास में हो या नहीं. अपने आपको जांचो! क्या तुम्हें यह अहसास नहीं होता कि मसीह येशु तुममें हैं? यदि नहीं तो तुम कसौटी पर खरे नहीं उतरे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपने आपको परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आपको जाँचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।